– 16 उभरते हुए राइजिंग स्टार्स अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे; कुल ₹5 लाख की पुरस्कार राशि; टूर्नामेंट 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा।
– BGMI ईस्पोर्ट्स के दिग्गज खिलाड़ी — Jonathan, Omega, Beast, Ronny और Jelly — पहली बार उभरते हुए खिलाड़ियों के साथ एक अनोखे और रोमांचक मुकाबले में नज़र आएंगे।
– टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण Krafton India Esports के YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा: https://www.youtube.com/@kraftonindiaespo
बेंगलुरु, 30 जून 2026: Krafton India ने आज Rising Star Invitational की घोषणा की है। यह भारत का पहला BGMI Invitational Tournament है, जिसे विशेष रूप से Krafton India Esports Rising Stars Program के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। 3 से 5 जुलाई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 16 राइजिंग स्टार्स अपनी-अपनी 5 सदस्यीय टीमों की कप्तानी करेंगे। ₹5 लाख की कुल पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण Krafton India Esports के YouTube चैनल पर किया जाएगा। इस अनोखे प्रारूप का उद्देश्य भारत के सबसे प्रतिभाशाली उभरते हुए टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद को साबित करने का बड़ा मंच प्रदान करना है।
राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम का सबसे बड़ा प्रतियोगी आयोजन
Rising Star Invitational, Krafton India के Rising Stars Program का सबसे प्रमुख प्रतियोगी आयोजन है। वर्ष 2026 में इस कार्यक्रम का विस्तार करते हुए इसके दूसरे बैच की भी घोषणा की गई थी। यह कार्यक्रम अब तक ग्रासरूट स्तर के ईस्पोर्ट्स टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए Krafton India की सबसे व्यवस्थित और बड़ी पहल है। इसका उद्देश्य भारत के उभरते हुए BGMI खिलाड़ियों की पहचान करना, उन्हें बेहतर ट्रेनिंग देना, प्रतियोगी अनुभव उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर पर अपना टैलेंट दिखाने का अवसर देकर उन्हें प्रोफेशनल ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी बनने की दिशा में आगे बढ़ाना है।
राइजिंग स्टार खिलाड़ियों को मिलेगा नेतृत्व का अवसर
इस घोषणा पर Krafton India के एसोसिएट डायरेक्टर (ईस्पोर्ट्स) Karan Pathak ने कहा, “राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम की शुरुआत एक सवाल के जवाब की तलाश से हुई थी कि आख़िर भारत के अगले प्रोफेशनल BGMI खिलाड़ी कैसे होंगे? Rising Star Invitational उसी सवाल का जवाब खोजने का मंच है। इस टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार खिलाड़ियों को टीम की कप्तानी सौंपते हुए देश के बेहतरीन प्रोफेशनल्स के खिलाफ खेलने का अवसर दिया जा रहा है। इससे उन्हें वास्तविक प्रतिस्पर्धी माहौल का अनुभव मिलेगा और अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। यह पहल ग्रासरूट से लेकर ग्लोबल स्टेज तक भारतीय ईस्पोर्ट्स प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
16 राइजिंग स्टार्स संभालेंगे टीमों की कमान
Rising Star Invitational में 16 राइजिंग स्टार्स अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे। इन टीमों में उभरते हुए खिलाड़ियों के साथ भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध BGMI प्रोफेशनल्स भी शामिल होंगे।
टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले राइजिंग स्टार खिलाड़ियों में Hector (Hector Warriors), Hydro (Hydro Hydrogen), Knight (Knight Nightmare), Levi (Levi’s Shoorveer), JatinOG (Jatin Hunters), Jasleen (Jasleen Titans), Kratos (Crazy Kratos), Justy (Justy’s Jesters), Wanted (Most Wanted), Evil (Evil Squad), Mernox (Mernox Reapers), Sarjalai (Tacchapa Jalai), Shiraz (Shiraz Sena), NoobPari (NoobPari Clashers), Soumyaraj (Solidarity Soumyaraj) और Sam (Super Sam) शामिल हैं, जो अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे।
दिग्गज प्रोफेशनल्स भी होंगे टीमों का हिस्सा
इन टीमों में भारत के दिग्गज BGMI खिलाड़ी Jonathan, Ronny, Beast, Jelly, Omega, Moorti, Reaper, Kalyug, Kairos, Gravity और Fury भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अनुभवी प्रोफेशनल्स राइजिंग स्टार कप्तानों के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगे। इससे उभरते हुए खिलाड़ियों को न केवल नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे उन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का अनुभव भी हासिल करेंगे, जिन्हें वे लंबे समय से अपना आदर्श मानते आए हैं। इस तरह यह टूर्नामेंट ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और बड़े मुकाबलों के लिए उनकी तैयारी की सबसे बड़ी परीक्षा साबित होगा।
3 दिनों तक होंगे मुकाबले
Rising Star Invitational का आयोजन तीन दिनों तक लगातार मुकाबलों के साथ Erangel, Miramar और Rondo मैप्स पर किया जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम को पहले Rising Star Invitational Champion का खिताब मिलेगा और वह ₹5 लाख की पुरस्कार राशि अपने नाम करेगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का 3 से 5 जुलाई तक Krafton India Esports के YouTube चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। टूर्नामेंट के शेड्यूल, खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए दर्शक @KraftonIndiaEsports को फॉलो कर सकते हैं।

