Thursday, July 9, 2026 |
Home Tech World‘India’s Got Nova’ के साथ दिखेगा AI+ का नया अंदाज, समय रैना और राजीव माखनी होंगे इसका हिस्सा; इंडस्ट्री का अनोखा ओपन रिव्यू प्रोग्राम भी रहेगा जारी

‘India’s Got Nova’ के साथ दिखेगा AI+ का नया अंदाज, समय रैना और राजीव माखनी होंगे इसका हिस्सा; इंडस्ट्री का अनोखा ओपन रिव्यू प्रोग्राम भी रहेगा जारी

by Business Remedies
0 comments

AI+ Smartphones ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, Nova Series का किया विस्तार

भोपाल, जून, 2026 | AI+ Smartphones ने अपनी Nova Series का विस्तार करते हुए, Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। इन नए स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए भरोसेमंद, आसानी से उपलब्ध और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन अनुभव की पेशकश करने की अपनी कोशिश को और आगे बढ़ा रही है।

Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G को अलग-अलग तरह के यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालाँकि, दोनों फोन्स में डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और पारदर्शिता की एक जैसी सोच देखने को मिलती है। इन स्मार्टफोन्स के जरिए कंपनी का उद्देश्य Nova अनुभव को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाना है। चाहे पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक हों, समझदारी से खर्च करने वाले यूज़र्स हों या फिर कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया फोन तलाश रहे लोग, यह सीरीज़ सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

‘India’s Got Nova’ के जरिए हुआ लॉन्च

ट्रेडिशनल स्मार्टफोन लॉन्च से अलग हटकर AI+ Smartphones ने इन डिवाइसेस को ‘India’s Got Nova’ के जरिए पेश किया। इस खास लॉन्च फॉर्मेट को कॉमेडियन Samay Raina और गैजेट गुरु Rajiv Makhni ने होस्ट किया। कार्यक्रम में दर्शकों की भागीदारी, प्रोडक्ट डेमो, लाइव डिबेट्स और रियल-वर्ल्ड चैलेंजेस को शामिल किया गया, ताकि लोगों को डिवाइसेस के बारे में ज्यादा वास्तविक और यूज़र-केंद्रित अनुभव मिल सके।

ओपन रिव्यू प्रोग्राम पर दिया जोर

यह लॉन्च AI+ Smartphones के हाल ही में शुरू किए गए ओपन रिव्यू प्रोग्राम के बाद हुआ है। इस पहल के तहत रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और देशभर की टेक्नोलॉजी कम्युनिटी को स्मार्टफोन्स के बाजार में आने से पहले उन्हें इस्तेमाल करने, परखने और उनका रिव्यू करने का मौका दिया गया। इस प्रक्रिया में न कोई एम्बार्गो रखा गया, न कोई तय बातें बताई गईं और न ही किसी तरह की रिव्यू गाइडलाइन दी गई। कंपनी का मानना है कि भरोसा पारदर्शिता से बनता है और ग्राहकों की राय प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

CEO Madhav Sheth ने क्या कहा?

इस लॉन्च पर AI+ Smartphones के सीईओ और NxtQuantum Shift Technologies के संस्थापक Madhav Sheth ने कहा, “स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बदल रहा है और आज ग्राहक ऐसे डिवाइस चाहते हैं, जो उनकी अपनी जरूरतों, पसंद और लाइफस्टाइल के मुताबिक हों। अब हर किसी के लिए एक जैसा स्मार्टफोन अनुभव काम नहीं करता। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए, Nova Series को तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, विश्वसनीय सॉफ्टवेयर और काम आने वाले इनोवेशन को एक साथ जोड़ा गया है।”

उन्होंने आगे कहा, ” Nova 2 Neo और Nova 2 Pro के साथ हम Nova Series को और ज्यादा लोगों तक पहुँचा रहे हैं। इसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र्स से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में अपग्रेड करने वाले ग्राहक तक शामिल हैं। हम चाहते थे कि लॉन्च का तरीका भी हमारी सोच को दर्शाए। इसलिए हमने कम्युनिटी को इसमें शामिल किया, लोगों से खुलकर फीडबैक लिया और लॉन्च के लिए ऐसा फॉर्मेट चुना, जहाँ बड़ी-बड़ी बातों के बजाए वास्तविक राय को अहमियत मिले।”

ओपन रिव्यू प्रोग्राम को टेक्नोलॉजी कम्युनिटी से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसमें सैकड़ों रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और टेक्नोलॉजी के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोगों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम से मिलने वाले सुझावों और फीडबैक को कंपनी आगे भी अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने और ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करती रहेगी।

Nova 2 Neo: Nova Series में आसान और स्मार्ट शुरुआत

Nova 2 Neo Nova Series का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसे खास तौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र्स और बजट का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे भी Nova Series के डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और विश्वसनीय सॉफ्टवेयर का अनुभव ले सकें।

MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 6.745 इंच का HD+ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 AI कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6000mAh की बड़ी बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन पूरे दिन आसानी से साथ निभाता है। इसमें 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, डुअल सिम 5G सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ 8.5mm का स्लिम डिजाइन दिया गया है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

Nova 2 Neo Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर काम करता है। इसमें NxtPrivacy Dashboard, AI के सपोर्ट और ऐसा क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है, जिसे यूज़र्स की सुविधा, नियंत्रण और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उपलब्ध वैरिएंट्स

• 4GB + 128GB

• 6GB + 128GB

Nova 2 Pro: दमदार परफॉर्मेंस और शानदार अनुभव

कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और बेहतर स्मार्टफोन अनुभव की तलाश कर रहे यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए Nova 2 Pro में आकर्षक डिजाइन के साथ ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव मिलता है।

MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का FHD+ 144 हर्ट्ज़ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 800 निट्स तक HBM ब्राइटनेस और मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है।

इसके कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 AI मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो कंटेंट क्रिएशन और वीडियो कम्युनिकेशन के लिए बेहतर अनुभव देता है।

Nova 2 Pro में कॉल्स, मैसेज और नोटिफिकेशन्स के लिए बैक पैनल पर कस्टमाइज़ेबल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ 2.5D ग्लास फिनिश, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन्स, UFS स्टोरेज, 1TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी भी मिलती है।

Nova 2 Neo की तरह यह स्मार्टफोन भी Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर काम करता है। इसमें NxtPrivacy Dashboard और एडवांस्ड AI की कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

उपलब्ध वैरिएंट्स

• 6GB + 128GB

• 8GB + 128GB

उपलब्धता

Nova 2 Neo और Nova 2 Pro Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।

क्रम संख्या मॉडल वैरिएंट कीमत (रु.)
1 Nova 2 Neo 4GB + 128GB 12,999
2 Nova 2 Neo 6GB + 128GB 13,999
3 Nova 2 Pro 6GB + 128GB 14,999*
4 Nova 2 Pro 8GB + 128GB 16,999*

* सभी बैंक्स के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए तक के बैंक ऑफर सहित।



You may also like

Leave a Comment