बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की बीमा क्षेत्र में नैतिक प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करने वाले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में गुजरात मेडिकल काउंसिल (जीएमसी) ने स्वास्थ्य बीमा के संदिग्ध दावों के मामले में शामिल दो डॉक्टरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, जीएमसी ने मामले की गहन जांच की। नतीजतन, काउंसिल ने गुजरात में दो मेडिकल प्रैक्टिशनरों के पंजीकरण को एक महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई संभावित धोखाधड़ी गतिविधियों का पता लगाने और उसे रिपोर्ट करने में बीमा कंपनी की सतर्कता के महत्व को रेखांकित करती है।
जांच से पता चला कि संबंधित डॉक्टरों ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को संदिग्ध दावे प्रस्तुत किए थे, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने के फर्जी रिकॉर्ड और चिकित्सा उपचारों का मिथ्य विवरण शामिल था। विशेष रूप से, यह पाया गया कि डॉक्टरों ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के झूठे दस्तावेज तैयार किए, ऐसे उपचार दिखाने के लिए चिकित्सा रिकॉर्ड में हेरफेर की जो कभी हुए ही नहीं और उन्हें अन्य चिकित्सा पेशेवरों की साख का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य स्पष्ट रूप से गैर-मौजूद या अतिरंजित चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए गलत तरीके से बीमा लाभ का दावा करना था। इस तरह की धोखाधड़ी गतिविधियों से न केवल बीमा कंपनी के लिए वित्तीय जोखिम उत्पन्न होता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की अखंडता एवं चिकित्सा पेशेवरों पर जो लोगों का भरोसा है वह भी खतरे में आ जाता है। इन संदिग्ध दावों की पहचान करने और रिपोर्ट करने में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का सक्रिय दृष्टिकोण बीमा पारिस्थितिकी तंत्र की अखंडता को बनाए रखने के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है। धोखाधड़ी की प्रथाओं के खिलाफ़ कदम उठाकर, कंपनी जिम्मेदार कॉर्पोरेट व्यवहार पर अपने रुख एवं अपने पॉलिसीधारकों और व्यापक जनता के हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। यह घटना धोखाधड़ी की प्रथाओं के खिलाफ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की सुरक्षा में बीमा कंपनियों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका की याद दिलाती है।

