Monday, July 13, 2026 |
Home AutomobileAuto Sector में $717 Million की Deals, EV और Mobility पर निवेशकों का जोर

Auto Sector में $717 Million की Deals, EV और Mobility पर निवेशकों का जोर

Q2 2026 में हुईं कुल 20 Deals, Auto Tech और EV ecosystem में मजबूत बना रहा निवेश

by Business Remedies
0 comments
India automotive sector records $717 million deals in Q2 2026

New Delhi में जारी Grant Thornton Bharat की Report के अनुसार, भारत के automotive sector ने Q2 2026 में कुल 20 Deals के जरिए $717 million की Deal Value दर्ज की। पिछली तिमाही की तुलना में कुल Deal Value में 4 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, लेकिन बड़े Transactions के कारण निवेश का स्तर मजबूत बना रहा।

Mobility Platforms ने संभाली बढ़त

Mobility-as-a-Service segment ने $298 million के साथ सबसे अधिक Deal Value हासिल की। Report के मुताबिक scalable mobility platforms में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। Capital का बड़ा हिस्सा कुछ चुनिंदा high-value transactions में केंद्रित रहा। Public market activity को छोड़कर sector में 18 M&A और PE/VC transactions हुए, जिनकी कुल Value $479 million रही। निवेशकों ने technology-led mobility businesses, electrification और EV ecosystem से जुड़ी कंपनियों पर भरोसा दिखाया।

Technology पर बढ़ा फोकस

Q2 2026 में पांच M&A Deals की कुल Value $138 million रही। Auto Tech ने M&A Value में 87 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की। इससे software, cybersecurity और connected mobility capabilities में बढ़ते strategic investment का संकेत मिलता है। Quarter के दौरान 13 PE/VC Deals में $341 million का निवेश हुआ। Funding environment चुनौतीपूर्ण रहने के बावजूद Capital scalable mobility platforms और EV ecosystem की ओर जाता रहा। Electric Vehicles ने PE Deal Volume में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

आगे भी जारी रहेगा निवेश

Grant Thornton Bharat के Partner और Auto & EV Industry Leader Saket Mehra ने कहा कि निवेशक अब scale, differentiated capabilities और स्पष्ट growth path वाली कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनके अनुसार, technology-led investments आने वाले समय में automotive sector की Deal Activity को दिशा देते रहेंगे।




You may also like

Leave a Comment