Sunday, June 14, 2026 |
Home Business and Economyआयात शुल्क बढ़ने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में 8 प्रतिशत तक तेज उछाल

आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में 8 प्रतिशत तक तेज उछाल

by Business Remedies
0 comments

मुंबई,

केंद्र सरकार द्वारा कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी किए जाने के बाद बुधवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। बाजार खुलते ही निवेशकों और कारोबारियों की खरीद बढ़ने से दोनों धातुओं के दाम में 8प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला।

Multi Commodity Exchange (MCX) में 5 June वाले सोना वायदा की कीमत में कारोबार के दौरान 7.20 प्रतिशत यानी ₹.11,055 की बढ़त दर्ज हुई, जिसके बाद भाव बढ़कर ₹.1,64,497 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। सुबह करीब 9:50बजे सोना ₹.1,62,728पर कारोबार करता दिखाई दिया, जो पिछले बंद भाव से ₹.9,286 अधिक था। कारोबार की शुरुआत में सोना ₹.1,54,851 पर खुला था और शुरुआती बढ़त 0.91प्रतिशत रही।

वहीं, 3July वाले चांदी वायदा में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत कारोबार के दौरान 8प्रतिशत यानी ₹.22,367 बढ़कर ₹.3,01,429 प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई। बाद में चांदी ₹.2,97,655 पर कारोबार करती दिखाई दी, जो पिछले बंद भाव से ₹.18,593 अधिक थी। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹.2,90,224 पर खुली थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा सोना और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले के बाद बाजार में कीमतों में यह तेज उछाल आया है। सरकार ने सोना और चांदी पर कुल आयात शुल्क और उपकर को बढ़ाकर 15प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6प्रतिशत था। वहीं प्लेटिनम पर आयात शुल्क 6.4प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है।

सरकार का मानना है कि इस कदम से चालू खाता घाटा नियंत्रित करने और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच गैर-जरूरी आयात को सीमित करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाना व्यापक आर्थिक रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा की बचत करना, आवश्यक वस्तुओं के आयात को प्राथमिकता देना और भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। COMEX में सोना 0.52 प्रतिशत बढ़कर $4,710 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.28 प्रतिशत मजबूत होकर $87.54 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।



You may also like

Leave a Comment