Thursday, November 12, 2026 |
Home Business and Economyआज से महंगा हुआ दूध, Amul और Mother Dairy ने ₹2-4 प्रति लीटर बढ़ाए दाम

आज से महंगा हुआ दूध, Amul और Mother Dairy ने ₹2-4 प्रति लीटर बढ़ाए दाम

Fodder, Cattle Feed, Packaging और Transportation Cost बढ़ने का असर, Consumers पर बढ़ेगा खर्च

by Business Remedies
0 comments
Amul and Mother Dairy milk price hike from November 12 2026

आज से लागू हुई नई कीमतें
देश के प्रमुख Dairy Brands Amul और Mother Dairy ने Liquid Milk की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 12 November 2026 से लागू हो गई हैं। दोनों कंपनियों ने बढ़ती Input और Operational Costs को इस Price Revision की मुख्य वजह बताया है।

Amul ने 4-5% तक बढ़ाए दाम
Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation (GCMMF), जो Amul Brand के तहत Dairy Products बेचती है, ने Fresh Pouch Milk की प्रमुख Variants और Pack Sizes की कीमतों में करीब 4-5% की बढ़ोतरी की है। Amul Taaza Toned Milk अब ₹2 प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि Amul Gold Milk की कीमत में ₹4 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

साल में दूसरी बार Amul ने बढ़ाई कीमत
Amul की ओर से इस साल Milk Prices में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले May में भी कंपनी ने कीमतों में संशोधन किया था। GCMMF के मुताबिक Amul Taaza की कीमत में करीब 3.3% और Amul Gold में करीब 5.5% की बढ़ोतरी की गई है।

Mother Dairy ने भी बढ़ाए Milk Prices
Mother Dairy ने भी अपने Liquid Milk Variants के दाम ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। कंपनी का कहना है कि कई क्षेत्रों में Uneven Monsoon के कारण Green और Dry Fodder की कीमतों में 20% तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Cattle Feed करीब 10% महंगा हुआ है।

Operational Cost में भी तेज बढ़ोतरी
Mother Dairy के अनुसार Packaging, Transportation और अन्य Operational Costs में भी 25% तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि लगातार बढ़ती Input Costs के कारण Consumer Milk Prices में Revision जरूरी हो गया था।



You may also like

Leave a Comment