Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) के शुद्ध सदस्यों की संख्या जुलाई 2025 में 21.04 लाख बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। यह पिछले साल की तुलना में 5.55% की सालाना वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को जारी की गई।
EPFO में New Members का आंकड़ा
इस साल जुलाई में EPFO में लगभग 9.79 लाख नए सदस्य जुड़े। खास बात यह है कि 18-25 age group के युवाओं ने इसमें प्रमुख भूमिका निभाई। इस age group में 5.98 लाख नए सदस्य जुड़े, जो कुल नए सदस्यों का 61.06% है।
इसके अलावा, जुलाई में 18-25 age group की net payroll growth लगभग 9.13 लाख रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.09% की वृद्धि है। यह trend दर्शाता है कि ज्यादातर नए सदस्य पहली बार organized workforce में शामिल हो रहे हैं।
Rejoining Members और Women Workforce
इस साल जुलाई में लगभग 16.43 लाख पुराने EPFO members ने फिर से EPFO में शामिल होने का निर्णय लिया। यह संख्या जुलाई 2024 की तुलना में 12.12% अधिक है।
महिला सदस्यों के लिए भी अच्छी खबर है – जुलाई में 2.80 लाख नई महिला सदस्य EPFO में शामिल हुईं। इसके अलावा, शुद्ध महिला payroll में लगभग 4.42 लाख की वृद्धि दर्ज की गई, जो सालाना आधार पर 0.17% growth दर्शाती है। यह संकेत है कि EPFO में more inclusive और diverse workforce का विकास हो रहा है।
Top Contributing States
State-wise आंकड़ों के अनुसार, top five states ने net payroll growth का 60.85% contribution दिया।

