नई दिल्ली, फरवरी 2026- Bharat Sanchar Nigam Limited और Viasat India ने ‘Satellite और Satellite तकनीक के अनुप्रयोग’ पर अपना पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। यह कार्यक्रम Dr. B.R. Ambedkar Institute of Telecom Training, Jabalpur में प्रस्तावित Telecom Innovation, Research and Training Centre के तत्वावधान में शुरू किया गया है। Satellite Communication के क्षेत्र में कौशल विकास एवं Industry की तैयारी को बढ़ावा देने के लिए BSNL और Viasat India ने पिछले वर्ष गठबंधन की घोषणा की थी।
प्रशिक्षण के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता BSNL के CMD Robert J. Ravi ने की। इस अवसर पर Viasat के President – Commercial Ben Palmer, Viasat India के Managing Director Gautam Sharma, Viasat के Vice President – Advanced NTN Solutions Sandeep Moorthy और Department of Telecommunications के अन्य अधिकारी भी Sanchar Bhawan में मौजूद थे। वहीं, इस समारोह के दौरान Jabalpur स्थित Dr. B.R. Ambedkar Institute of Telecom Training में विद्यार्थी मौजूद थे।
इस गठबंधन के तहत Satellite एवं Satellite Technology के उपयोग पर यह प्रारंभिक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों और Career के शुरुआती दौर में काम कर रहे Professionals के लिए 22 घंटे का एक Virtual Program है। इन प्रशिक्षण सत्रों का संचालन Expert Trainer द्वारा Online आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य College के विद्यार्थियों, IT व Engineering के Professionals और Satellite Communication एवं Satellite युक्त Applications में बुनियादी ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक नए Graduates को लाभ प्रदान करना है।
यह पाठ्यक्रम Jabalpur में BSNL के तत्वावधान में स्थापित विशेषज्ञ प्रशिक्षण संस्थान Dr. B.R. Ambedkar Institute of Telecom Training में एक व्यापक कौशल विकास की रूपरेखा पेश करने में पहला कदम है। यह संस्थान Technology प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आधारभूत ढांचा और Logistic संबंधी सहयोग उपलब्ध कराता है।
BSNL के Chairman एवं Managing Director Robert J. Ravi ने कहा, “नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने और देशज क्षमताओं का निर्माण करने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप Viasat के साथ गठबंधन के तहत हमारा प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर हमें वास्तव में बहुत प्रसन्नता है। भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कौशलों में Professionals की अगली पीढ़ी को दक्ष करने में Dr. B.R. Ambedkar Institute of Telecom Training की बढ़ती भूमिका देखकर भी हम उत्साहित हैं। हम भविष्य में इस गठबंधन का विस्तार कर विद्यार्थियों के लिए और पाठ्यक्रम एवं सुविधाएं लाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।”
Anil Kumar Bhardwaj, DDG, Department of Telecommunications ने कहा, “Satellite Communications (उपग्रह संचार) Module, संचार प्रौद्योगिकियों और उनके उपयोग के मामलों में वैश्विक तकनीकी दिग्गजों द्वारा पहले से ही संचालित किए जा रहे प्रशिक्षणों के अतिरिक्त है। Telecom Innovation, Research and Training Centre माननीय मंत्री Jyotiraditya M. Scindia का एक Vision रहा है, जिसका उद्देश्य संचार के उन्नत क्षेत्र में अत्यधिक कुशल जनशक्ति तैयार करना और भारत को दूरसंचार Design, Development, Manufacturing और Services में अग्रणी बनने में मदद करना है। हम Satellite Communications और Application प्रशिक्षण को सक्षम बनाने के लिए Viasat India को धन्यवाद देते हैं।”
Viasat Commercial के President – Commercial Ben Palmer ने कहा, “भविष्य के लिए तैयार Satellite संबंधी प्रतिभा की Pipeline का निर्माण करना महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अपनी Digital एवं उभरती Technology की महत्वाकांक्षा को लेकर आगे बढ़ रहा है। Dr. B.R. Ambedkar Institute of Telecom Training में इस प्रथम पाठ्यक्रम के साथ हमारा लक्ष्य उच्च गुणवत्ता का बुनियादी Satellite ज्ञान विद्यार्थियों और Professionals की पहुंच में लाना और आगे चलकर मिश्रित Virtual और Classroom Program शुरू करना है। हमारी इच्छा भविष्य में एक ‘Centre of Excellence’ भी स्थापित करने की है जहां विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव मिल सकेगा और वे उपकरण के सजीव प्रदर्शन के जरिए अपनी समझ बढ़ा सकेंगे।”
Dr. B.R. Ambedkar Institute of Telecom Training Jabalpur के ITS, CGM, Dr. Manish Shukla ने कहा, “प्रतिष्ठित परियोजना Telecom Innovation, Research and Training Centre के तहत Viasat द्वारा शुरू किया गया यह Satellite Communication Training Program, उभरती एवं रणनीतिक प्रौद्योगिकियों में Industry और Academic क्षेत्र के बीच गठबंधन को बढ़ावा देने की हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Department of Telecommunications और Viasat की साझीदारी में इस Program को इस तरह से Design किया गया है कि यह विद्यार्थियों को Satellite की बारीकियों, Communication Link Design, Advanced Satellite Architectures, Ground Segment Operations और वास्तविक दुनिया के Applications के बारे में व्यापक अनुभव उपलब्ध करा सके। हमारा उद्देश्य तेजी से उभर रहे Satellite Communication क्षेत्र में विद्यार्थियों को व्यवहारिक कौशल एवं वैश्विक दृष्टिकोण के साथ सशक्त करते हुए Academic सीख और Industry की अपेक्षाओं के बीच अंतर पाटना है।”

