शिक्षा के महत्व और लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज मलाला दिवस मनाया जाएगा। मलाला यूसुफजई का जन्मदिन है। वर्ष, 2013 में संयुक्त राष्ट्र ने आज के दिन मलाला दिवस के रूप में घोषित किया, ताकि मलाला की शिक्षा के लिए वकालत और सभी बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को सम्मानित किया जा सके। मलाला ने हमेशा लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाई है और तालिबान द्वारा शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ आवाज उठाई। जहां एक ओर वर्ष, 2014 में 17 साल की उम्र में मलाला यूसुफजई नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली बनी। मलाला ने अपने पिता के साथ मिलकर मलाला फंड की स्थापना की, जो हर लडक़ी को शिक्षा प्राप्त करने और अपना भविष्य खुद चुनने का अवसर देने के लिए समर्पित है। मलाला दिवस शिक्षा, विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा के महत्व पर जोर देता है और सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार की वकालत करता है। यह दिन मलाला की बहादुरी और शिक्षा के लिए उनके समर्पण को भी याद दिलाता है। मलाला की कहानी ने दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित किया है और यह दिन शिक्षा के लिए एक वैश्विक आंदोलन को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह दिवस दुनिया भर में शिक्षा में लगातार लैंगिक असमानताओं पर ध्यान आकर्षित करता है। यह उन बाधाओं को दूर करने के लिए चर्चाओं और कार्यों को प्रोत्साहित करता है, जो लड़कियों को स्कूल जाने से रोकते हैं।

