नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित HOAC Foods India Limited ने FMCG Sector में अपनी पैठ मजबूत करते हुए ‘EVERGROW’ Brand Name का अधिग्रहण करने और अपने B2B Business Rollout को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने Stock Exchanges को दी गई आधिकारिक सूचना में बताया कि इस अधिग्रहण का मुख्य उद्देश्य Packaged Food Staples और अन्य FMCG Products के लिए एक समर्पित Business-to-Business (B2B) Distribution Network स्थापित करना है। पहले से Registered इस Brand Name की मदद से कंपनी को अपने Products तेजी से बाजार में उतारने में मदद मिलेगी।
इस Strategic कदम के तहत कंपनी ‘EVERGROW’ Brand के अंतर्गत गेहूं का आटा, चावल, मसाले, खाद्य तेल, बेसन, पोहा, सूजी, मैदा, अचार और बड़ी जैसे दैनिक उपभोग के Products की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करेगी। कंपनी इस Brand को General Trade, Wholesale और Institutional Sales जैसे तीन प्रमुख Channels के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में, कंपनी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस Brand के तहत Rs. 1 करोड़ से अधिक की Monthly Sales हासिल कर रही है। विस्तार के अगले चरण में कंपनी की योजना महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख बाजारों में अपने Sales Network को बढ़ाने की है।
Company Profile: HOAC Foods India Limited मुख्य रूप से अपने लोकप्रिय Brand ‘Hariom Atta & Spices’ के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने Premium Exclusive Outlets, Company-owned और Franchise Stores के साथ-साथ अपनी Website और Mobile App के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं तक उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य Products पहुंचाती है। ‘EVERGROW’ Brand के माध्यम से कंपनी अब Super Stockists और Distributors के एक मजबूत Network के साथ B2B Segment में भी अपनी स्थिति को तेजी से मजबूत कर रही है।

