Thursday, November 5, 2026 |
Home Corporate WorldGayatri Rubbers and Chemicals ने सितंबर छमाही में 58.75 फीसदी की वृद्धि के साथ Rs. 27.52 करोड़ का Revenue अर्जित किया

Gayatri Rubbers and Chemicals ने सितंबर छमाही में 58.75 फीसदी की वृद्धि के साथ Rs. 27.52 करोड़ का Revenue अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। फरीदाबाद आधारित Rubber Solutions क्षेत्र की अग्रणी Manufacturing कंपनी Gayatri Rubbers and Chemicals Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए बेहद मजबूत Financial Results घोषित किए हैं। Stock Exchange को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस छमाही में कंपनी का कुल Revenue 58.75 फीसदी की शानदार वृद्धि के साथ Rs. 27.52 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में Rs. 17.33 करोड़ था। कुशल Operations और मजबूत Demand के चलते कंपनी का EBITDA भी 60.91 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 6.46 करोड़ दर्ज किया गया, जिससे इसका EBITDA Margin 32 Basis Points सुधरकर 23.48 फीसदी रहा। वहीं, कंपनी के Profit After Tax (PAT) में 54.21 फीसदी का जोरदार उछाल देखा गया है और यह Rs. 2.63 करोड़ से बढ़कर Rs. 4.06 करोड़ हो गया है। कंपनी के Managing Director शिल्प चोटाई ने बताया कि, “यह छमाही मजबूत Execution और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की अवधि रही है, जो कंपनी की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करती है। Operations के मोर्चे पर कंपनी ने इस अवधि में कई महत्वपूर्ण Milestones हासिल किए हैं, जिसमें Karnataka State Road Transport Corporation द्वारा आधिकारिक Vendor के रूप में शामिल किया जाना प्रमुख है। इसके तहत कंपनी को बसों के लिए EPDM Rubber Glazing की आपूर्ति हेतु Rs. 1.29 करोड़ का पहला Letter of Intent मिला है। इसके साथ ही, कंपनी ने ‘Rubber with Metal’ Components के लिए Rs. 4.53 करोड़ के दो पक्के Purchase Orders सुरक्षित किए हैं, जिन्हें मई 2027 तक पूरा किया जाना है। कंपनी ने Indian Space Research Organisation (ISRO) से EPDM Rubber के लिए एक Pilot Order हासिल कर Aerospace और Space Sector में अपनी औपचारिक प्रविष्टि दर्ज की है।”

भारतीय रेलवे के लिए ‘Class 1 Supplier’ का दर्जा रखने वाली यह कंपनी एकल कोच के लिए आवश्यक 75 Rubber Products में से 65 का निर्माण स्वयं करती है। वर्तमान में फरीदाबाद स्थित इसकी Plant-1 Unit लगभग 85 फीसदी की क्षमता (170 Metric Tonnes) पर काम कर रही है, जबकि इसके विशिष्ट Railway Products (जैसे UIC Vestibules और Decoupling Rubber) के लिए समर्पित Plant-2 Unit 35 फीसदी क्षमता पर संचालित है।

National Stock Exchange पर Listed Gayatri Rubbers and Chemicals Limited विविध औद्योगिक क्षेत्रों के लिए Specialized Rubber Solutions विकसित करने वाली एक प्रतिष्ठित कंपनी है। कंपनी का Portfolio Railway, Public Transport (KSRTC और BEML), Aerospace (ISRO) के साथ-साथ Smart Meter, Industrial, Automotive और Infrastructure Verticals तक फैला हुआ है। कंपनी मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाले Rubber Components और Rubber-to-Metal Bonded Parts के निर्माण में माहिर है। भविष्य की Strategies को लेकर कंपनी Management का पूरा ध्यान Railway Pads, Bridge Pads और Pipes में इस्तेमाल होने वाले Rubber जैसे नए और High-value Verticals पर है, जहाँ बाजार में काफी मजबूत Demand देखी जा रही है। अपने मजबूत Infrastructure, Technical Expertise और विस्तृत Customer Base के दम पर कंपनी वैश्विक बाजार में Critical और Specialized Rubber Solutions Provider के रूप में खुद को स्थापित करने के Vision के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।



You may also like

Leave a Comment