Friday, January 9, 2026 |
Home » युवा व्यवसाई माल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें: Deepak Meena

युवा व्यवसाई माल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें: Deepak Meena

by Business Remedies
0 comments

Kunjesh Kumar Patsariya | Business Remedies/Jaipur। नई युवा पीढ़ी में लगन और मेहनत करने की चाहत हो तो वह पुस्तैनी व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है Ishwar Ji Gajak Wale के तीसरी पीढ़ी के उनके पौत्र Deepak Meena ने। पहले दादाजी स्व. Ishwarlal Meena ने इस व्यवसाय की शुरुआत की, फिर उनके बेटे Ramgopal Meena, Kanhaiyalal Meena ने इसे निरंतर आगे बढ़ाया। अब Deepak Meena ने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाकर इन्होंने अपने व्यवसाय के Choura Rasta, Vaishali Nagar और Gopalpura Bypass, Triveni Nagar में तीन आउटलेट्स भी शुरू कर दिए हैं। आज तीन क्षेत्रों में उन्होंने अपने माल की गुणवत्ता और व्यवहार के कारण पहचान बनाई है।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
मैंने Jaipur से ही BA और LLB की है। इसके बाद व्यवसाय करने में रूचि होने के कारण मैं अपने पुस्तैनी व्यवसाय में आ गया। छोटी उम्र से ही मुझे इसका अनुभव था, क्योंकि कई बार दादाजी और पिताजी के साथ काम में हाथ बंटाता था। पिछले चार वर्षों से पिताजी के साथ मिलकर पूरी तरह से इस व्यवसाय को संचालित कर रहा हूं।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मुझे अपने दादाजी स्व. Ishwarlal Ji Meena से मिली। उसके बाद पिताजी Ramgopal Meena Ji एवं चाचा जी Kanhaiyalal Meena से सभी काम का अनुभव प्राप्त किया। गुड़ गजक जो हमारा सबसे प्रसिद्ध Product है, उसका बनाने का तरीका बहुत काफी मेहनत और सब्र का काम है। सबसे पहले इसमें गुड की बड़ी-बड़ी भेलियों को पानी में पिघला कर उसमें से Impurities को साफ किया जाता है। गुड़ को पूर्ण तरह से Purify किया जाता है। उसके बाद साफ पिघला हुए गुड़ को छोटे-छोटे Containers में डाला जाता है फिर इसकी हाई Temperature पर गुड़ को पकाया जाता है जिसे चाचनी लेना बोलते है, इसके पक जाने की 2 से 3 बार Checking करने पर बिल्कुल फिक्स पक जाने पर इसे ठंडा किया जाता है। थोड़ा ठंडा होने पर इस गुड़ की खिंचाई की जाती है। 10 से 15 मिनट खिंचाई के बाद इसका रंग हल्का हो जाता है फिर इसे लंबे ओर पतले गोल-गोल Stick बनाई जाती है। पूरी तरह ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे पीस काटे जाते है, ये हुआ गुड का Process

अब बारी आती है तिल की। तिल की सफाई के लिए सबसे पहले तिल को पानी में डाला जाता है फिर इसकी पानी में 10 से 15 मिनट रखने के बार साफ तिल को बाहर निकाल लिया जाता है, उसके बाद इसे लकड़ी के बड़े हिस्से से कूटा जाता है, जिससे इसके छिलके हटाने में आसानी होती है। ये तरीका बहुत ही मेहनत का होता है। साथ में बहुत सूझबूझ से इसका Process होता है।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
हरेक व्यवसाय में चुनौती आना स्वाभाविक है, हमारे Business में भी चुनौती आई। पर हमने अपनी गजक के सामानों की गुणवत्ता बरकरार रखी है। इसके अलावा इसकी Packing भी Looking Wise बेहतर रखी हुई है। गजक की Hardness पर विशेष ध्यान दिया, ताकि हरेक Customer बुर्जुग से लेकर युवा इसे खा सकें। हमने गजक की Quality पर कभी समझौता नहीं किया है। यही वजह की ग्राहकों को यहां की गजक पहली पसंद बनी हुई है। दूर-दराज से ग्राहक यहां गजक लेने विशेष तौर से आते हैं।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं?
प्रारंभ से ही हम सामाजिक सरोकार के कार्य करते आए हैं। पिताजी गरीबों और आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की समय-समय पर मदद करते रहते हैं। गरीबों को भोजन और कपड़े भी प्रदान करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
मेरे Ideal दादा जी ही रहे हैं। उनके दिशा-निर्देशों पर चलकर ही हम आगे बढ़ पा रहे हैं। आज भी हम उनके सिद्धांतों को अपना रहे हैं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
हम अपने माल को और राज्यों व अन्य देशों में भी विस्तारित करने की चाहत रखते हैं। हम Mouth To Mouth Growth पर विशेष ध्यान देते हैं। अभी हमारी Ishwar Ji Ki Gajak Bikaner, Surat, Kolkata, Mumbai में विशेष रूप से सप्लाई की जाती है। Jaipur में ही तीन आउटलेट्स Choura Rasta, Gopalpura Bypass Triveni Nagar और Vaishali Nagar में है।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें?
हमारा नए युवाओं से यही सुझाव है कि वे शुरुआत से ही अपनी Quality को बरकरार रखते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। अगर आप खुद अपने माल से संतुष्ट हैं, तो निश्चित रूप से Customer भी जरूर संतुष्ट हो पाएंगे।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
सरकार से हमें पूरी तरह से Support मिल रहा है। आगे भी इसी तरह से मिलता रहे यही हमारी अपेक्षाएं हैं।



You may also like

Leave a Comment