Saturday, December 6, 2025 |
Home » अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैठ बढ़ाने को तैयार Force Motors

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैठ बढ़ाने को तैयार Force Motors

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली। अपने साझा परिवहन समाधान के लिए जानी जाने वाली Force Motors वैश्विक बाजारों और रक्षा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए कमर कस रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक Prasan Firodia के अनुसार, कंपनी ने भारत में लाभदायक वृद्धि के लिए विशेष क्षेत्रों को सीमित करके अपनी स्थिति मजबूत की है। Pune स्थित यह वाहन विनिर्माता कंपनी पिछले दो तिमाहियों से कर्ज-मुक्त है। कंपनी ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने, उत्पादन सुविधाओं का आधुनिकीकरण और विस्तार करने, बिक्री के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और electric उत्पादों को बाजार में उतारने के लिए तीन साल में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है। Firodia ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे क्षेत्रों के लिए हल्के वाणिज्यिक वाहन और बहुउपयोगी वाहन Muscle Traveller और Urbania मंच सहित अन्य की श्रृंखला के साथ साझा परिवहन समाधानों को पूरा करने के अपने मुख्य कारोबार पर केंद्रित है।

इसके अलावा, कंपनी रक्षा क्षेत्र में भी आक्रामक वृद्धि की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब Traveller खंड में हमारी बाजार हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से ज्यादा है। Monobus हो या Traveller या Urbania, ये सभी मंच हमारे लिए बढ़ रहे हैं। घरेलू बाजार में राजस्व के मामले में और साथ ही मजबूत मुनाफे के मामले में भी, इन्होंने हमारे लिए अच्छा योगदान दिया है।’’ Firodia ने कहा, ‘‘अब भारत की सबसे बड़ी कंपनी होने के नाते, हमारी आकांक्षा अपने मुख्य आधार, जो मुख्य रूप से साझा परिवहन समाधान पर केंद्रित है, का लाभ उठाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है।’’ कंपनी मुख्य रूप से खाड़ी क्षेत्र के लगभग 20 देशों को निर्यात कर रही है, अब अपने अगले चरण के विकास को गति देने के लिए Latin America और Africa के और बाजारों पर नजर गड़ाए हुए है। उन्होंने कहा, ‘‘Urbania और Traveller के साथ, हम अब बहुत ही संतुलित और केंद्रित तरीके से कई international बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। हम अभी लगभग 20 से ज्यादा बाजारों में काम कर रहे हैं, और इस साल हम पांच और बाजार जोड़ेंगे। इन उत्पाद मंच के जरिये हमें international बाजारों में काफी अवसर दिखाई दे रहे हैं।”



You may also like

Leave a Comment