Saturday, July 4, 2026 |
Home ExclusivePhysioConnect 6 International Conference में डॉ. अरविंद जागा को ‘बेस्ट न्यूरो रिहैब एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित

PhysioConnect 6 International Conference में डॉ. अरविंद जागा को ‘बेस्ट न्यूरो रिहैब एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम, 22 फरवरी 2026। नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन PhysioConnect 6 International Conference के दौरान प्रख्यात न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अरविंद जागा (PT) को ‘बेस्ट न्यूरो रिहैब एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें न्यूरो रिहैबिलिटेशन क्षेत्र में उत्कृष्ट क्लीनिकल विशेषज्ञता, समर्पण और मरीजों के बेहतर रिकवरी परिणामों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. जागा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार H.E. Mr. Abdulrahman AlGaoud, (माननीय राजदूत, किंगडम ऑफ बहरीन), आईएपी की कोषाध्यक्ष Dr. Ruchi Varshney तथा सम्मेलन के चेयरमैन Dr. Sarvotam Chauhan के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और चिकित्सा पेशेवरों की उपस्थिति में डॉ. जागा के कार्यों की सराहना की गई। न्यूरो रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में उनकी आधुनिक तकनीकों और साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धतियों ने अनेक जटिल मरीजों को नई आशा प्रदान की है।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद जागा ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम और मरीजों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी न्यूरो रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन का आयोजन द मेयरा फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन के नवीनतम शोध एवं तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।



You may also like

Leave a Comment