Monday, July 13, 2026 |
Home Business Remedies26 वर्षीया फंड मैनेजर CA Kresha Gupta ने एसएमई-केंद्रित फंड Chanakya Opportunities Fund I के सफल अंतिम समापन की घोषणा की

26 वर्षीया फंड मैनेजर CA Kresha Gupta ने एसएमई-केंद्रित फंड Chanakya Opportunities Fund I के सफल अंतिम समापन की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। देश के सबसे युवा फंड मैनेजरों में से एक, CA Kresha Gupta ने, एक अग्रणी एसएमई-एक्सचेंज-केंद्रित श्रेणी II वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) चाणक्य अपॉर्चुनिटीज फंड I के सफल अंतिम समापन की घोषणा की है। गौरतलब है कि स्टेपट्रेड शेयर सर्विसेज द्वारा 2022 में लॉन्च किया गया यह फंड भारत के लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के विकास का समर्थन करने के लिए 100 करोड़ रुपए के शुरुआती फंड और 100 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ग्रीन शू विकल्प के साथ लांच किया गया था।

स्टेपट्रेड शेयर सर्विसेज के पहले फंड के रूप में, Chanakya Opportunities Fund I को लघु और मध्यम उद्यमों के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया था। यह फंड ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य घरेलू और वैश्विक बाजारों में अपनी पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए एसएमई को सशक्त बनाना है। यह फंड 15 से अधिक प्री-आईपीओ और 20 से अधिक एंकर निवेश का हिस्सा रहा है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह न केवल 100 करोड़ के अपने लक्ष्य आकार को प्राप्त करके बल्कि ग्रीन शू विकल्प के एक हिस्से को सक्रिय करके उम्मीदों को पार करते हुए, चाणक्य अपॉर्चुनिटीज फंड का महत्वपूर्ण समापन हुआ है। यह उल्लेखनीय मील का पत्थर भारत के एसएमई पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर एक महत्वपूर्ण प्रभाव पैदा करने के लिए कंपनी के समर्पण को मजबूत करता है, जो कंपनी को उनके विकास और सफलता के लिए समर्थन को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

चाणक्य अपॉर्चुनिटीज फंड की संस्थापक और फंड मैनेजर क्रेशा गुप्ता ने कहा कि “हमारे निवेशकों का अटूट विश्वास और एसएमई की क्षमता में उनका विश्वास चाणक्य अपॉर्चुनिटीज फंड I को इस स्तर तक लाने में महत्वपूर्ण रहा है। अब फंड पूरी तरह से बंद हो गया है, हम असाधारण मूल्य प्रदान करने और अपने सभी हितधारकों के लिए स्थायी प्रभाव पैदा करने के लिए तैयार हैं।”

चाणक्य अपॉच्र्युनिटीज फंड I के फंड मैनेजर अंकुश कुमार जैन का कहना है कि “फंड के आकार को पार करना और ग्रीन शू विकल्प खोलना भारत के एसएमई क्षेत्र की क्षमता और इसके द्वारा प्रस्तुत अवसरों को परिभाषित करता है। इस मील के पत्थर के साथ, चाणक्य ने अपना प्राथमिक उद्देश्य हासिल कर लिया है और हम आने वाले वर्ष में स्टेपट्रेड के लिए और भी ऊंचे मानक स्थापित करने के लिए उत्साहित हैं।”

एक युवा फंड मैनेजर के रूप में क्रेशा गुप्ता के दृष्टिकोण ने निवेश परिदृश्य को फिर से परिभाषित किया है और उन्होंने मैनबोर्ड की कंपनियों से परे देखने और बढ़ते एसएमई क्षेत्र के भीतर अपार संभावनाओं को पहचानने के लिए निवेशकों के दृष्टिकोण को नया आकार दिया है।



You may also like

Leave a Comment