Tuesday, July 14, 2026 |
Home Exclusiveपर्यटक स्थलों की साफ-सफाई पर मिलजुल कर कदम से कदम बढ़ाकर देना होगा ध्यान : अंजना ब्रह्मा

पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई पर मिलजुल कर कदम से कदम बढ़ाकर देना होगा ध्यान : अंजना ब्रह्मा

Jaipur स्थित Event Holidays ने अपनी सर्विसिंग से बनाई अलग पहचान

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | कुंजेश कुमार पतसारिया | महिलाएं आज डिजिटल युग में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। चाहे अंतरिक्ष में जाने की बात हो या फिर नौकरी व व्यवसाय की, हर जगह महिलाओं ने अपना वर्चस्व कायम किया है। आज की भारतीय नारी “सब पर भारी” वाली कहावत सही साबित होती नजर आती है। पहले नारी को “चूल्हा-चौका” तक सीमित माना जाता था, पर डिजिटल युग ने चूल्हे को भी कंटेंट बना दिया और चौके को भी मार्केट।

पिछले दिनों बिजनेस रेमेडीज ने Event Holidays की डायरेक्टर Anjana Brahma से उनकी फर्म के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि स्नातक करने के बाद उनकी रुचि अपनी फर्म खोलकर व्यवसाय करने की हुई। फर्म को पार्टनर Pankaj Bakliwal के साथ मिलकर वर्ष 2009 में शुरू किया। पति Kiran Brahma सहित परिवारजनों ने भी व्यवसाय में पूरा सहयोग दिया। आज पार्टनर और पति के सहयोग से करीब 17 वर्ष में फर्म ने अपनी अलग पहचान कायम की है। आज वे फर्म के जरिए टूर पैकेज, इवेंट मैनेजमेंट, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयर टिकटिंग तथा लग्जरी होटल रिजर्वेशन का कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?

बीएससी करने के बाद वर्ष 1995-96 में Kuwait Airways दिल्ली में 14 वर्ष सर्विस की। उसके बाद जयपुर आ गई और इस फील्ड का पूरा अनुभव लेकर पार्टनर Pankaj Bakliwal के साथ अपनी बिजनेस फर्म Event Holidays शुरू कर दी। पति Kiran Brahma सहित परिवारजनों ने व्यवसाय में पूरा सहयोग किया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली, इसका अनुभव कहां से लिया और किस तरीके की सेवाएं देते हैं?

मुझे व्यवसाय की प्रेरणा स्वयं से ही मिली। मेरी शुरू से सोच थी कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान कदम से कदम मिलाकर व्यवसाय में आगे बढ़ना चाहिए। इसी सोच और मेहनत से व्यवसाय में उत्तरोत्तर आगे बढ़ती गई। Kuwait Airways में 14 वर्ष सर्विस के दौरान ही मैंने व्यवसाय का अनुभव ले लिया था, फिर खुद की फर्म शुरू कर व्यवसाय को कार्यरूप में परिणीत किया। फर्म के जरिए हम इंटरनेशनल टिकटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, टूर प्लानिंग, वीजा, फ्लाइट टिकट, फोर स्टार से ऊपर के लग्जरी होटल की बुकिंग, ग्रुप टूर पैकेज के अलावा ऑल ओवर वर्ल्ड टूर पैकेज क्लाइंटों के लिए बनाते हैं।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आईं, अगर आईं तो उनका समाधान किस तरह से किया?

शुरू में हर व्यवसाय में चुनौतियां तो आती ही हैं, पर मेहनत के दम पर उनका समाधान किया जा सकता है। हम अपने क्लाइंटों को पूरे 24 घंटे अपनी सर्विसिंग प्रदान करते हैं और उन्हें पूरी संतुष्टि के साथ टूर पैकेज उपलब्ध कराते हैं। करीब 70 से 80 फीसदी रिपीटिंग क्लाइंट हैं। इसके अलावा माउथ पब्लिसिटी से भी निरंतर हमारे नए क्लाइंटों का इजाफा हो रहा है।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हों तो बताएं?

मैं धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रहती हूं। जबकि मेरे पार्टनर Rotary Club और जैन सामाजिक संस्था से जुड़े होने के कारण वे सोशल वर्क करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?

मेरे पति, परिवार, सास-ससुर, मेरे बिजनेस पार्टनर, मेरे ऑफिस स्टाफ का सहयोग और ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा आदर्श है।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?

व्यवसाय को हम निरंतर आगे बढ़ाने की सोच रखते हैं। इसके लिए फर्म में हमारे सहित सात जनों का स्टाफ है। माउथ पब्लिसिटी पर हमारा विशेष फोकस रहता है।

नए यूथ को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोत्तर आगे बढ़ा सकें?

यूथ से मेरा यही सुझाव है कि वे ईमानदारी से व्यवसाय करें, क्लाइंटों को पूरी तरह से संतुष्ट करके ही उन्हें बेहतर सर्विसिंग मुहैया करवाएं। गृहस्थी भी नहीं छोड़नी है, उसे साथ में लेकर बैलेंस बनाना है। फैमिली से कोई समझौता न करें। फैमिली पर ध्यान देते हुए व्यवसाय को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाएं।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?

अगर सरकार पूरी तरह से ट्रैवल इंडस्ट्री पर ध्यान दे तो यह काफी आगे बढ़ सकती है। आज कई टूरिस्ट प्लेस पर जगह-जगह गंदगी का आलम है। सरकार ने जगह-जगह शौचालय तो बना दिए हैं, लेकिन उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। इससे पर्यटकों में नाराजगी भी देखी जाती है। वैसे तो Rajasthan हेरिटेज सिटी के रूप में विख्यात है, पर सरकार नियमित उनकी मेंटेनेंस और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देती है। अगर इस पर ध्यान दे तो निश्चित रूप से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकेगा। इसके साथ ही सरकार के साथ हम सभी और स्थानीय निवासियों को पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई पर मिलजुलकर कदम से कदम बढ़ाकर ध्यान देना होगा। इससे सिर्फ पर्यटकों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि सभी युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment