बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर Amity University राजस्थान में चार दिवसीय नॉलेज, इंस्पिरेशन, इंडस्ट्री एकेडमिक कनेक्ट प्रोग्राम के आयोजन के साथ Orientation 2025 का समापन हुआ जिसमें विविध विषयों के नए बैच के छात्रों का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। Orientation कार्यक्रम 2025 में उद्योग जगत के दिग्गज, वैश्विक पेशेवर और प्रतिष्ठित शिक्षाविद एक साथ आए, जिन्होंने अपनी जीवन यात्रा, अनुभवों और नॉलेज को साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन के नेतृत्व में एक पारंपरिक हवन समारोह के साथ हुई। समारोह में विशिष्ट अतिथियों और विविध क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए छात्रों को आने वाले अवसरों और चुनौतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. असीम चैहान ने छात्रों से बड़े सपने देखने, अथक परिश्रम करने और सहानुभूति एवं सत्यनिष्ठा के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया, और कहा कि सफलता ज्ञान, अनुकूलनशीलता और नैतिक नेतृत्व के मिश्रण से आती है। वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने विद्यार्थियों और परिजनों का स्वागत करते हुए कहा कि एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के परिवार में शामिल होना केवल एक संस्थान में दाखिला लेना नहीं है। यह एक ऐसे समुदाय में कदम रखना है जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को पोषित करेगा और वैश्विक अवसरों की दुनिया के द्वार खोलेगा। प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जी.के. आसेरी ने ऐसे लीडर्स तैयार करने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया जो बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल ढल सकें। इसके साथ ही रजिस्ट्रार डॉ. नितिन भारद्वाज ने नए बैच का स्वागत किया। मार्केटिंग हैड डॉ. अक्षय जैन ने छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक, सांस्कृतिक और उद्योग-संचालित पहलों में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
डिजिटल डिप्लोमेट एवं साइंटिस्ट डॉ. डी.पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में संस्कार और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हम सभी को निभाना चाहिए। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में इंडस्ट्री के एक्सर्ट्स ने भाग लिया, जिनमें एपीजे एंड इजराइल के टैलेंट एक्विजिशन डायरेक्टर सुभाष सिमर, सेंटिनलवन शामिल हुए और कहा कि करियर न केवल आपके तकनीकी कौशल से बल्कि सहयोग करने, नवाचार करने और समय से आगे सोचने की आपकी क्षमता से भी आकार लेगा।

