नई दिल्ली, 04 मार्च 2026 । भारत की अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में से एक Bharti Airtel और Google ने भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और प्रभावशाली मैसेजिंग अनुभव प्रदान करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। Airtel की नेटवर्क इंटेलिजेंस और Google के रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (RCS) प्लेटफॉर्म तथा स्पैम फिल्टरिंग को एक साथ लाने से उपयोगकर्ता अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो और वीडियो का अनुभव कर सकते हैं। वे मैसेज रिएक्शन जैसे इंटरएक्टिव विकल्पों का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही उन्हें उन्नत सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा जो मोबाइल स्पैम और डिजिटल धोखाधड़ी को काफी हद तक कम कर देता है।
Bharti Airtel के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन Gopal Vittal ने कहा, “Airtel में हम ग्राहक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और स्पैम के खिलाफ भारत की लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए लगातार अग्रिम पंक्ति में बने हुए हैं। हम डेटा, स्मार्ट नेटवर्क और लगातार नवाचार का उपयोग करते हैं ताकि हमारे ग्राहक हर स्तर पर सुरक्षित रहें। एक अग्रणी पहल के तहत अब हमने Google के साथ साझेदारी की है, ताकि दूरसंचार दायरे से आगे बढ़कर ग्राहक सुरक्षा का विस्तार किया जा सके और रिच मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। अब हम अन्य OTT कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म से भी अपील करते हैं कि वे हमारे साथ मिलकर काम करें और सुनिश्चित करें कि ग्राहक स्पैम और वित्तीय धोखाधड़ी के खतरे से सुरक्षित रहें।”

