Business Remedies/नई दिल्ली (IANS)। Indian Electronics and Semiconductor Association (IESA) ने शनिवार को Gujarat के Sanand में प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा अत्याधुनिक ATMP (Assembly, Testing, Marking and Packaging) सुविधा के उद्घाटन पर सरकार और US स्थित Micron Technology को बधाई दी।
इस कार्यक्रम को भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए IESA के अध्यक्ष Ashok Chandak, जो उद्घाटन समारोह में मौजूद थे, ने कहा कि “यह केवल एक संयंत्र का उद्घाटन नहीं है, बल्कि उन्नत सेमीकंडक्टर डिजाइन और निर्माण में भारत के एक मजबूत और भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में उभरने की घोषणा है।”
उन्होंने कहा, “इतिहास को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिलना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के तीन शब्दों में – ‘भारत तैयार है, भारत भरोसेमंद है और भारत परिणाम देता है’ – सब कुछ स्पष्ट हो गया। यह विश्व स्तरीय चिप इकोसिस्टम के निर्माण में राष्ट्र के आत्मविश्वास की एक सशक्त घोषणा थी।”
Micron Technology का 22,516 करोड़ रुपए (लगभग 2.75 अरब डॉलर) का निवेश भारत के विनिर्माण क्षेत्र में किसी वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनी द्वारा किए गए सबसे बड़े निवेशों में से एक है। इसके अलावा, कंपनी के भारत में design center भी हैं।
यह संयंत्र DRAM, NAND और Solid-State Drive (SSD) जैसे उत्पादों का निर्माण करेगा। ये महत्वपूर्ण मेमोरी उपकरण AI system, उच्च-प्रदर्शन computing, smartphone, data center, automotive electronics और अगली पीढ़ी के digital infrastructure को शक्ति प्रदान करते हैं।
मेमोरी निर्माण रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया के केवल कुछ ही देशों के पास यह क्षमता है। Association ने कहा, “AI से जुड़ी मांग में तेजी और आपूर्ति संबंधी दबावों को देखते हुए, भारत में मेमोरी निर्माण की स्थापना समयानुकूल और परिवर्तनकारी कदम है।”
इस मेमोरी प्लांट, Micron Technology के मौजूदा design center और इस वर्ष शुरू होने वाली अन्य chip assembly और testing facility से भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता कई गुना बढ़ेगी। इससे design आधारित विनिर्माण और निर्यात संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
Sanand स्थित इस प्लांट से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष और 15,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे कुशल सेमीकंडक्टर workforce तैयार होगा। Micron Technology के ATMP संयंत्र की शुरुआत भारत की सेमीकंडक्टर नीति को व्यवहार में उतारने और निर्माण के लिए तैयार होने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

