Wednesday, May 20, 2026 |
Home AutomobileNissan Motor India ने फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर दर्ज की 23 प्रतिशत की कंसोलिडेटेड ग्रोथ

Nissan Motor India ने फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर दर्ज की 23 प्रतिशत की कंसोलिडेटेड ग्रोथ

by Business Remedies
0 comments
nissan

गुरुग्राम, 04 मार्च, 2026: Nissan Motor India Private Limited (एनएमआईपीएल) ने आज फरवरी, 2026 में कुल 10,565 कारों की समेकित बिक्री (कंसोलिडेटेड सेल्स) किए जाने का एलान किया। इस बिक्री के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार में लगातार तेजी को बल मिला है। यह आंकड़ा ऑल न्यू Nissan Magnite की लॉन्चिंग के साथ विकास के अगले चरण की ओर बढ़ते कदम का भी संकेत है।

बीते महीने घरेलू होलसेल बिक्री 2,230 यूनिट्स की और निर्यात 8,335 यूनिट्स का रहा। सालाना आधार पर समेकित बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

ऑल न्यू Nissan Magnite की लॉन्चिंग के बाद बाजार से जबर्दस्त प्रतिक्रिया और पूरे क्षेत्र से शानदार बुकिंग के साथ फरवरी में एक और अहम पड़ाव पार किया गया। 1 मार्च, 2026 से देशभर में Nissan Magnite की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। डिलीवरी की शुरुआत के साथ ही भारत में Nissan के विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह अध्याय भारतीय ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रोडक्ट स्ट्रेटजी, डीलर्स के मजबूत आत्मविश्वास और मार्केट पर बेहतर फोकस पर आधारित है।

Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa ने कहा, ‘फरवरी का महीना भारत में Nissan के लिए महत्वपूर्ण और भविष्य की ओर आगे बढ़ने का महीना रहा है। हमारा प्रदर्शन सतत मांग और निर्यात में लगातार मजबूती को दिखाने वाला है, जिससे Nissan के वैश्विक परिचालन में भारत के रणनीतिक महत्व की पुष्टि हुई है। ऑल न्यू Nissan Magnite की लॉन्चिंग को ग्राहकों, डीलर्स और पार्टनर्स की तरफ से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मार्च में डिलीवरी की शुरुआत के साथ हमें विश्वास है कि आगामी महीने में बाजार में हमारे पोर्टफोलियो की वास्तविक क्षमता सामने आएगी। हम भारत में दृढ़ और भविष्य के लिए तैयार Nissan की नींव रख रहे हैं और ऐसे में हमारा फोकस लगातार सतत विकास, ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और अपने नेटवर्क फुटप्रिंट को मजबूत करने पर रहेगा।’



You may also like

Leave a Comment