Gurugram. Samsung Electronics ने साउंडबार मार्केट में वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमाने के बाद आज अपनी 2026 ऑडियो डिवाइस रेंज का अनावरण किया। यह नई पेशकश घर के भीतर साउंड के अनुभव में एक क्रांतिकारी अध्याय जोड़ती है। Las Vegas में 6 से 9 January 2026 तक चलने वाले CES 2026 में प्रदर्शित होने वाली इस रेंज में अगली पीढ़ी के साउंडबार और Wi-Fi स्पीकर्स शामिल हैं। ये डिवाइसेस न केवल आपको साउंड की गहराई में ले जाते हैं, बल्कि कई डिवाइसेस के बीच बेजोड़ तालमेल का अनुभव भी देते हैं। Samsung Electronics के Visual Display Business के Executive Vice President, Hoon Lee ने कहा, “पिछले एक दशक से भी अधिक समय से Samsung ने अपनी अत्याधुनिक तकनीक, intelligent features और सलीके से तैयार design के ज़रिए home audio की परिभाषा बदली है। हम अपनी इसी विरासत को अगली पीढ़ी के इन sound devices के साथ और आगे बढ़ा रहे हैं। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि ये आपके हर परिवेश और हर खास पल को अपनी जीवंत और प्रभावशाली performance से और भी यादगार बना सकें।”
Q-Series Soundbars: घर पर cinematic sound की नई इबारत
Samsung Electronics की 2026 Q-Series soundbar रेंज ने आधुनिक घरों के लिए cinematic audio का चेहरा ही बदल दिया है। कमरे का आकार कैसा भी हो, ये soundbars आपकी पसंद और परिवेश के अनुरूप एक ऐसा गहरा immersive अनुभव पैदा करते हैं, जो आपको सीधे फिल्म की कहानियों का हिस्सा बना देता है। Samsung का सबसे नया flagship model HW-Q990H अब तक का सबसे सजीव soundbar अनुभव लेकर आया है। इसमें पहली बार Sound Elevation Technology का इस्तेमाल किया गया है, जो dialogues को इस तरह project करती है मानो वे सीधे screen के केंद्र से आ रहे हों। इससे सुनने का अनुभव बेहद natural हो जाता है और ऐसा लगता है मानो आवाज़ सीधे किरदारों से आ रही है। इसके साथ Auto Volume feature भी दिया गया है, जो अलग-अलग content या channel बदलने पर volume के झटकों से छुटकारा दिलाता है और हर पल संतुलित sound बनाए रखता है।
यह 11.1.4-channel system 7.0.2 main bar, 4.0.2 rear speakers और दो 8-inch drivers वाले compact active subwoofer का एक powerful package है। इसके up-firing channels और next-gen AI tuning sound को इस तरह फैलाते हैं कि घर पर ही एक भव्य movie theatre जैसा एहसास होता है। 2026 line-up की नई पेशकश, All-in-One Soundbar (HW-QS90H), उन यूज़र्स के लिए है जो performance के साथ-साथ style को भी महत्व देते हैं। इसका convertible fit versatile design इसे wall mount और table placement—दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें मौजूद smart gyro sensor soundbar की position को पहचानकर sound channels को तुरंत adjust कर देता है। यह 7.1.2-channel system 13 high-tech drivers से लैस है और quad bass woofer technology के ज़रिए बिना किसी external subwoofer के भी गहरा bass प्रदान करता है।
Music Studio Series: जहाँ कलात्मक नफ़ासत और बेमिसाल sound का मिलन
Samsung Electronics ने अपने audio ecosystem को और समृद्ध बनाने के लिए दो नए Wi-Fi speakers—Music Studio 5 और Music Studio 7—पेश किए हैं। ये speakers न केवल audio-visual अनुभव को नया आयाम देते हैं, बल्कि users को अपने अनुसार sound setup तैयार करने की पूरी आज़ादी भी देते हैं। मशहूर designer Erwan Bouroullec का signature dot concept इन speakers को एक कालजयी aesthetic पहचान देता है, जो music और art की सार्वभौमिक भाषा से प्रेरित है।
Music Studio 7 (LS70H): engineering और कला का शिखर
Music Studio 7 इस series का सबसे advanced model है, जिसे immersive अनुभव के लिए design किया गया है। इसके left, front, right और up-firing speakers मिलकर 3.1.1-channel spatial audio प्रदान करते हैं। Samsung Audio Lab की pattern control technology signal interference को कम कर sound को सटीक दिशा में पहुंचाती है, जबकि AI Dynamic Bass Control बिना distortion के गहरा और शक्तिशाली bass देता है। यह speaker high-resolution audio के तहत 24-bit/96kHz processing को support करता है और super tweeter के ज़रिए 35kHz तक की frequency range प्रदान करता है। Q-Symphony के साथ इसे Samsung TV या अन्य speakers से जोड़कर एक भव्य surround sound ecosystem तैयार किया जा सकता है।
Music Studio 5 (LS50H): जहाँ style और sound के बीच की दूरी मिट जाती है
Music Studio 5 उन घरों के लिए तैयार किया गया है जहाँ sound quality और design दोनों को समान महत्व दिया जाता है। इसका compact, art-gallery inspired design interior aesthetics को निखारता है। इसमें 4-inch woofer, dual tweeters और built-in waveguide का संयोजन balanced और transparent sound प्रदान करता है। Wi-Fi casting, music streaming, voice control और Samsung Seamless Codec जैसी smart features इसे एक seamless audio solution बनाते हैं।
Audio की नई दुनिया: अधिक smart, connected और immersive
Samsung Electronics पिछले 11 वर्षों से soundbar category में अपनी global leadership बनाए हुए है। California स्थित Samsung Audio Lab की engineering expertise 2026 portfolio में साफ दिखाई देती है। इस नई range में बेहतर acoustics, refined design और intelligent connectivity का समावेश है। 2026 में Q-Symphony technology और अधिक advanced हो गई है, जिससे Samsung TV, soundbars और Wi-Fi speakers मिलकर एक unified sound ecosystem बनाते हैं। अब एक Samsung TV के साथ पाँच audio devices तक जोड़े जा सकते हैं। Wi-Fi और SmartThings app के ज़रिए users sound settings, group playback और voice assistant features को एक ही interface से control कर सकते हैं। इसके अलावा, 2025 के अंत में launch हुए नए Sound Tower models (ST50F और ST40F) भी इस portfolio का हिस्सा हैं, जो outdoor parties और social gatherings के लिए powerful audio अनुभव प्रदान करते हैं।

