Tuesday, September 29, 2026 |
Home Metro City Specialरजत इंटरनेशनल स्कूल हाथोज के एक दर्जन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलों में चयन

रजत इंटरनेशनल स्कूल हाथोज के एक दर्जन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलों में चयन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़
रजत इंटरनेशनल स्कूल एंड फाउंडेशन हाथोज के छात्र/छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दर्जन खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में अंडर-14 कब्बड्डी वर्ग में अभिनव नैन, अमित चौधरी, रितेश बुरी, युवराज सिंह नरूका, अंडर-17 कब्बड्डी वर्ग रोहित चौधरी, भगवान सहाय कुमावत, हिमांशु चौधरी, अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पारस सिमराज सहित सभी खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ एवं एथलेटिक्स व शूटिंग में खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
खिलाडिय़ों के चयन पर संस्था के निदेशक विजय सिंह ओला व प्रधानाध्यापिका मोहिनी चौधरी ने खिलाडिय़ों, अभिभावकों व कोच मोहित शर्मा का साफा व माला पहनाकर हाथोज में भव्य रैली का आयोजन किया और मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।



You may also like

Leave a Comment