Tuesday, September 29, 2026 |
Home AutomobileRenault ने लॉन्च की नई Triber 100PS

Renault ने लॉन्च की नई Triber 100PS

by Business Remedies
0 comments

नए RGEP Platform पर तैयार पहली कार, 100 PS Power और 180 Nm Torque

Renault India ने Triber परिवार का विस्तार करते हुए नई Triber 100PS लॉन्च की है। 7.84 लाख रुपये (Ex-Showroom) की शुरुआती कीमत वाली यह कार Renault India की नई Renault Group Entry Platform (RGEP) Architecture पर आधारित पहली कार है। नई Triber 100PS में 100 PS Turbocharged TCe 100 Engine और 180 Nm Torque दिया गया है। कार 21 किमी प्रति लीटर की Certified Fuel Efficiency के साथ 5, 6 और 7 Seats की Modular व्यवस्था बरकरार रखती है। यह Evolution, Techno और Emotion Variants में 7.84 लाख रुपये से 8.99 लाख रुपये (Ex-Showroom) की कीमत में उपलब्ध होगी।

  1. नए RGEP Platform के साथ बड़े Engineering बदलाव
    Triber 100PS में सिर्फ Engine को Upgrade नहीं किया गया है, बल्कि नई Platform Architecture के आधार पर Engine Management, Thermal Management, Chassis Tuning और Structural Integration सहित कई स्तरों पर बदलाव किए गए हैं। इसमें नया Renault Engine Management System (R-EMS), Advanced Thermal Management Architecture, संशोधित Suspension Geometry, Front और Rear Anti-Roll Bars, MTV Damper Technology और बेहतर Braking System Calibration दिया गया है। Thermal Management System में BLDC Cooling Fan का इस्तेमाल किया गया है, जो Cooling को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने और Energy Efficiency बढ़ाने में मदद करता है।
  2. 100 PS Power, 180 Nm Torque और 21 किमी की Mileage
    नई Triber 100PS में Renault का Turbocharged TCe 100 Engine दिया गया है, जो 100 PS की Power और 180 Nm का Torque पैदा करता है। कंपनी के अनुसार, 180 Nm Torque इस Segment में सबसे अधिक है। इसके साथ Triber 100PS 21 किमी प्रति लीटर की Certified Fuel Efficiency देती है। 4 मीटर से कम Length और 1.0-Litre Petrol Engine वाली यह कार 7-Seater सुविधा के साथ Compact Size का Combination पेश करती है। कंपनी के मुताबिक, भारत में अब तक 2.5 लाख से ज्यादा Triber बिक चुकी हैं।
  3. 5 से 7 Seats की Modular व्यवस्था
    नई Triber में इसकी प्रमुख खासियत यानी Modularity और बहुउपयोगिता को बरकरार रखा गया है। इसमें 5, 6 या 7 लोगों के बैठने के लिए अलग-अलग Seating व्यवस्था उपलब्ध है। दूसरी पंक्ति में Slide और Recline सुविधा, One-Touch Fold और तीसरी पंक्ति में Easy-Fix Seats दी गई हैं। कंपनी के अनुसार, कार में 100 से ज्यादा Seating Combinations बनाए जा सकते हैं। 5 Seats के साथ 625 लीटर का Expandable Boot Space, 182 मिमी Ground Clearance, 23 लीटर Interior Storage और 50 किलोग्राम तक भार क्षमता वाली Roof Rails भी मिलती हैं।
  4. Francisco Hidalgo: Triber 100PS से Renault की नई Strategy को मिलेगी मजबूती
    Renault India के Vice President—Sales & Marketing Francisco Hidalgo ने कहा कि Triber 100PS Renault India के Product Roadmap में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह ऐसे Innovation को दर्शाती है, जो व्यावहारिक, किफायती और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि 100 PS Power, 180 Nm Torque, सात Seats की Flexible Modular व्यवस्था, 21 किमी प्रति लीटर की Certified Fuel Efficiency और 7.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ Triber 100PS एक ही कार में बेहतर Performance, Practicality, Fuel Efficiency और कीमत के अनुरूप Value देती है। उन्होंने इसे 18 महीनों में 12 नए Product Interventions की कंपनी की योजना का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।
  5. डॉ. विक्रमन वेलांडी: Power बढ़ाने के साथ Driving Experience पर भी Focus
    Renault Group India में Renault Engineering के प्रमुख डॉ. विक्रमन वेलांडी ने कहा कि Triber 100PS को विकसित करना सिर्फ नए Powertrain को शामिल करने तक सीमित नहीं था। Triber की Modularity, Comfort और Fuel Efficiency को बरकरार रखते हुए 100 PS Power और 180 Nm Torque देने के लिए Engine, Thermal Management, Structure, Suspension, Braking और Vehicle Dynamics System को एक साथ विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा बेहतर Response, Stability और बेहतर Driving Experience के रूप में सामने आया है, जबकि Triber की Practicality और किफायती उपयोग की खूबियां बरकरार हैं।

नई Triber 100PS में Variant के अनुसार 8-Inch Floating Touchscreen Infotainment System, Wireless Android Auto और Apple CarPlay, Digital LED Instrument Cluster, Automatic Air-Conditioning, Cruise Control, Wireless Charger, Rain-Sensing Wiper और Automatic Headlamp मिलते हैं। सुरक्षा के लिए 6 Airbags और 21 Safety Features Standard दिए गए हैं। इसके अलावा Front Parking Sensors, Guideline के साथ Rear Parking Camera और Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) भी उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment