Business Remedies/Jaipur। TVS Motor ने अपनी रेट्रो मॉडर्न बाइक TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda पेश किया है। यह वेरिएंट खास स्टाइलिंग और कॉस्मेटिक बदलावों के साथ लाया गया है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 1 लाख 31 हजार रुपये रखी है। आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट के खास आकर्षण क्या हैं। इसका डिजाइन Goa के शांत और सुंदर Agonda Beach से प्रेरित है। इसमें आरामदायक और सहज अनुभव को दिखाया गया है। इस वेरिएंट में चमकदार सफेद रंग का फ्यूल टैंक और हेडलैम्प काउल दिया गया है, जो काले रंग की बॉडी के साथ आकर्षक कंट्रास्ट बनाता है।
इसमें कई बदलाव शामिल किए गए हैं, इसका लुक पहले से अधिक बेहतर हो गया है।
- फ्यूल टैंक और हेडलैम्प पर चमकदार सफेद रंग
- काले रंग की फिनिश वाले हिस्से जैसे USD Fork, Alloy Wheel, Samp Guard, Engine Part, Handlebar और Exhaust
- फ्यूल टैंक पर बड़े अक्षरों में Agonda की बैजिंग
- लाल और नीली Pinstripe
यह रंग योजना उन राइडरों को पसंद आ सकती है जो सादगी के साथ अलग दिखने वाला लुक चाहते हैं। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 225.9 CC का एक सिलेंडर वाला, 4 Stroke, 4 Valve और SOHC Engine दिया गया है। यह इंजन 20.4 PS की शक्ति और 19.93 NM का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 5 Gear वाले गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें Assist और Slipper Clutch भी दिया गया है। इसमें Double Cradle Split Synchro Stiff Frame दी गई है। आगे 41 Millimeter USD Fork और पीछे 7 चरणों में समायोजित होने वाला Monoshock Suspension मिलता है।

