Sunday, July 12, 2026 |
Home AutomobileHyundai Venue को मिला शानदार रिस्पॉन्स, बुकिंग 32,000 के पार

Hyundai Venue को मिला शानदार रिस्पॉन्स, बुकिंग 32,000 के पार

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली। Hyundai Venue को बाजार में launch के बाद ग्राहकों का अच्छा response मिल रहा है। कंपनी ने बताया कि 4 नवंबर को launch होने के बाद इस compact SUV की booking 32,000 units से अधिक हो गई है। Venue की booking 25,000 रुपये में 24 अक्टूबर से online और dealership पर शुरू हुई थी और कीमतों की घोषणा launch के दिन की गई थी। नई Venue की ex-showroom कीमत 7 लाख 89 हजार रुपये से 15 लाख 48 हजार रुपये के बीच है।

कंपनी ने इसके variant lineup को HX नाम दिया है और diesel मॉडल में नया automatic transmission विकल्प भी जोड़ा है। यह मॉडल पिछले संस्करण से 48 millimeter ऊंचा और 30 millimeter चौड़ा है। बाहरी design में dark chrome grille, पतली LED light bar, quad-beam headlamp, sculpted body panels और bridge-style roof rails शामिल किए गए हैं। cabin में नया H-theme dashboard, dark navy और dove grey dual-tone interior, floating center console, infotainment तथा digital instrument cluster के लिए 12.3-inch twin curved screens दी गई हैं।

नई Venue को 71 प्रतिशत high-strength steel से तैयार किया गया है और यह SmartSense Level 2 ADAS के साथ आती है जिसमें 16 driver-assistance features शामिल हैं। इसमें 6 airbags, Electronic Stability Control, चारों disc brakes और tire pressure monitoring system जैसे safety features मिलते हैं।

इंजन विकल्प में 1.2-liter MPI petrol, 1.0-liter turbo GDI petrol और 1.5-liter diesel engine शामिल हैं। यह 6 single-tone और 2 dual-tone color विकल्पों में उपलब्ध है। Hyundai ने November 2025 में कुल 66,840 units की बिक्री दर्ज की है जिसमें export भी शामिल है। कंपनी की कुल बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 50,340 units बेची हैं जो पिछले वर्ष November की तुलना में 4.3 प्रतिशत अधिक है।



You may also like

Leave a Comment