Saturday, July 25, 2026 |
Home Corporate WorldPatanjali योगपीठ और Russia सरकार के मध्य ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

Patanjali योगपीठ और Russia सरकार के मध्य ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

by Business Remedies
0 comments

• आध्यात्मिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भारत व Russia एक दूसरे के अभिन्न मित्र देश हैं और रहेगे : Swami Ramdev

• Wellness, योग-आयुर्वेद का Russia में विस्तार, Russia व भारत के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक सम्बंध तथा Skilled Labour का आदान प्रदान आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर Russia सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौता

• पतंजलि के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत बनाएंगे : Sergei Cheremin

New Delhi, 06 दिसम्बर। पतंजलि समूह तथा Russia सरकार के मध्य Delhi में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए जिसमें पतंजलि समूह की ओर से Swami Ramdev जी तथा Moscow सरकार (Russia) की ओर से India-Russia व्यापार परिषद के अध्यक्ष एवं Russia के वाणिज्य मंत्री श्री Sergei Cheremin ने हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में Swami Ramdev जी ने कहा कि यह MoU स्वास्थ्य एवं Wellness का संवर्धन, स्वास्थ्य पर्यटन, कुशल मानव संसाधन का आदान-प्रदान तथा अनुसंधान आदि विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि Russia में योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को लोग पसंद करते हैं तथा इनका अनुसरण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें ऋषियों की इस Wellness विधा को पूरे विश्व के लगभग 200 देशों में पहुँचाना है जिसका Entry Point Russia ही होगा। इस MoU का पहला महत्वपूर्ण बिन्दु Russia में पतंजलि की Wellness सेवाओं का विस्तार करना है। हम Russia के साथ मिलकर Age को Reverse करने, Longevity पर गहन अनुसंधान करेंगे जिससे गंभीर रोगों का मानव शरीर में आने से वर्षों पहले ही पता किया जा सकेगा। इसका दूसरा बिन्दु भारत के आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कृति, योग, आयुर्वेद तथा भारत की अमूल्य धरोहरों से संबंधित ज्ञान को Russia के साथ साझा करना है। इसके लिए हम भारत की संस्कृति तथा ऋषियों की धरोहर को Russia लेकर जाएंगे। MoU का तीसरा बिन्दु Russia को भारत के द्वारा Skilled Labour व कुशल Yogi उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 2 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाला Patanjali ही एकमात्र Private Partner रहा है। हम Russia को कुशल Yogi व कुशल श्रमिक उपलब्ध कराएँगे। साथ ही इस MoU के तहत भारत के उच्च स्तरीय Brands को Russia में तथा Russian Brands को India में Promote करना है। हम विश्वस्तरीय Patanjali Brand को Russia लेकर जाएंगे जिससे Patanjali के गुणवत्तायुक्त उत्पादों का लाभ Russia के नागरिकों को भी मिलेगा।

Swami Ramdev जी ने कहा कि India और Russia मित्र देश हैं। India का Russia से Emotional Connect आजादी से पहले भी था और आज भी है। India में लोग Russian President श्री Vladimir Putin को एक सशक्त Global Leader के तौर पर पहचानते हैं। उनके शौर्य, वीरता व पराक्रम से पूरा विश्व परिचित है। India व Russia की मैत्री से कुछ बड़े लोग खुश नहीं हैं। लेकिन किसी भी परिस्थिति में Russia India का मित्र था, है और रहेगा। आध्यात्मिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से India व Russia एक दूसरे के अभिन्न मित्र देश हैं और रहेेंगे।

इस अवसर पर Sergei Cheremin ने कहा कि हम Patanjali के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि Patanjali के योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ लेकर हम Russia के लोगों की जीवनशैली परिवर्तित करेंगे और उन्हें निरोगी बनाएंगे।



You may also like

Leave a Comment