Saturday, August 8, 2026 |
Home Metro City Specialशकुन गु्रप द्वारा निर्मित जतीपुरा गोवर्धन में ‘रूपशकुन वृद्धाश्रम’ जनवरी-2026 से होगा आरम्भ, रजिस्ट्रेशन शुरू

शकुन गु्रप द्वारा निर्मित जतीपुरा गोवर्धन में ‘रूपशकुन वृद्धाश्रम’ जनवरी-2026 से होगा आरम्भ, रजिस्ट्रेशन शुरू

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। शकुन गु्रप द्वारा जतीपुरा (गिरिराजजी) परिक्रमा मार्ग में ‘रूपशकुन वृद्धाश्रम’ का निर्माण पूर्ण होने जा रहा है। इसे जनवरी 2026 में वरिष्ठ दम्पतियों के लिये शुरू कर दिया जायेगा, जिसके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
शकुन ग्रुप के संस्थापक स्व. रूपचन्द माहेश्वरी एवं उनकी धर्मपत्नी शकुन्तला माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में उनके नाम से खोले जा रहे उक्तआश्रम में वरिष्ठ दम्पतियों को रखा जायेगा, जिसमें विशाल योगा, कीर्तन हॉल, लाइब्रेरी, गेम्स रूम के अलावा विशाल किचन एवं डाईनिंग हॉल है। सभी कमरे सुसज्जित अटैच बाथरूम के बनाये गये है। जिसमें प्रारम्भिक चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा भी रहेगी।
इसका उद्देश्य जो दम्पति अकेले रह रहे है उनको तीर्थ स्थान में खुशहाल एवं पारिवारिक जीवनशैली देने का है।
श्रीराधा-कृष्ण की प्रेमगाथा वाली बृज भूमि का कण-कण स्थान को और पवित्र बना देता है। उम्र के उस दौर में जब शारीरिक से ज्यादा मानसिक शान्ति व सम्बल की आवश्यकता होती है, उन समस्त बातों को ध्यान में रखते हुए रूप शकुन जीवनधारा में हर सुविधा उपलब्ध करवाने का समुचित प्रयास किया गया है।
ट्रस्ट के गोकुल माहेश्वरी के अनुसार वर्तमान में गु्रप द्वारा जतीपुरा गोवर्धन में पिछले 25 वर्षों से गंगाधाम अतिथि गृह का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उक्तदोनों संस्थाओं (गंगाधाम एवं रूपशकुन) का संचालन गंगादेवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा किया जा रहा है। गोकुल माहेश्वरी ने बताया कि रजिस्टे्रशन के लिये 8058055588 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



You may also like

Leave a Comment