कोयंबटूर, 9 जुलाई, 2026: TVS Motor Company ने आज भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनी Indian Oil Corporation Limited (Indian Oil) के साथ एक सामरिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य सस्टेनेबल कमर्शियल मोबिलिटी समाधानों के ज़रिए एलपीजी सिलेंडर के लास्ट-माइल वितरण को मज़बूत बनाना है।
इस पहल के तहत, TVS Motor Company देश भर में फैले Indian Oil के 13,000 से अधिक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के नेटवर्क के साथ मिलकर काम करेगी तथा TVS King Cargo HD वाहनों के माध्यम से लोगों के घर तक सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करेगी। यह स्वच्छ, अधिक प्रभावी एवं किफायती एलपीजी सिलेंडर वितरण को बढ़ावा देने तथा ग्रीन मोबिलिटी की ओर भारत के रूपांतरण को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अपने-अपने क्षेत्र की दो भरोसेमंद कंपनियों की यह साझेदारी, कमर्शियल मोबिलिटी में TVS Motor Company की विशेषज्ञता और Indian Oil के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को एक साथ लेकर आई है, जिससे देश भर में एलपीजी सिलेंडर के प्रभावी एवं सस्टेनेबल वितरण को बढ़ावा मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर वितरण के लिए TVS King Cargo HD रेंज के इस्तेमाल से न सिर्फ Indian Oil की कुल वितरण लागत में बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। इस पहल का उद्देश्य दक्षता एवं मुनाफा बढ़ाना तथा सस्टेनेबिलिटी एवं भारत सरकार के स्वच्छ मोबिलिटी विजन के लिए दोनों कंपनियों की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाना है।
इस साझेदारी पर बात करते हुए TVS Motor Company में कमर्शियल मोबिलिटी के बिज़नेस हेड Rajat Gupta ने कहा, “TVS Motor Company में, हम ऐसे मोबिलिटी समाधानों के निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं जो रोजमर्रा के बिज़नेस को ज़्यादा कुशल और सस्टेनेबल बनाएं। Indian Oil Corporation Limited के साथ यह साझेदारी देश भर में एलपीजी सिलेंडर के लास्ट-माइल वितरण में बदलाव लाने के लिए दो भरोसेमंद संस्थाओं की क्षमता को एक साथ लाती है। TVS King Cargo रेंज के साथ हम डिस्ट्रीब्यूटर्स को उच्च परफॉर्मेंस वाले भरोसेमंद वाहन उपलब्ध करा रहे हैं, जो संचालन की लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और स्वच्छ संचालन में मदद करते हैं। यह साझेदारी पूरे भारत में बिज़नेस के लिए सस्टेनेबल मोबिलिटी को व्यवहारिक, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और कदम है।”
इस साझेदारी पर बात करते हुए Indian Oil Corporation Limited के V. C. Ashokan (ईडी, एसआर एवं एसएच-टीएनएसओ) ने कहा, “Indian Oil हमेशा से एनर्जी के ऐसे समाधानों में अग्रणी रहा है जो सस्टेनेबिलिटी पर फोकस करते हुए देश की तरक्की को गति प्रदान करते हैं। यह पहल सस्टेनेबल मोबिलिटी के ज़रिए हमारी एलपीजी वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों के इस्तेमाल से फ्लीट की उत्पादकता बढ़ेगी, हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स की संचालन लागत कम होगी और साथ ही कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिलेगी। हमारा मानना है कि यह साझेदारी दिखाएगी कि कैसे उद्योग जगत की साझेदारी हरित एवं सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स की ओर भारत के रूपांतरण को गति प्रदान कर सकती है।”
कोयंबटूर में दोनों संगठनों के सीनियर लीडर्स ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, इसके साथ सस्टेनेबल कमर्शियल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए एक दीर्घकालिक साझेदारी की शुरुआत हुई है। साझेदारी की शुरुआत Indian Oil के डिस्ट्रीब्यूटर्स को वाहन सौंपने के पहले चरण के साथ होगी, जिससे देश भर में एलपीजी के हरित एवं प्रभावी लास्ट-माइल वितरण में मदद मिलेगी।
TVS King Cargo प्लेटफॉर्म्स में शानदार पावर और आधुनिक टेक्नोलॉजी का संयोजन है। इसमें कई ऐसे बेहतरीन फीचर्स हैं जो सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए हैं। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किए गए ये प्लेटफॉर्म्स लास्ट-माइल कार्गो ट्रांसपोर्टेशन के लिए भरोसेमंद एवं कुशल समाधान उपलब्ध कराते हैं।

