Saturday, July 11, 2026 |
Home Exclusiveपर्यटक स्थलों की साफ-सफाई पर मिलजुल कर कदम से कदम बढ़ाकर देना होगा ध्यान : अंजना ब्रह्मा

पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई पर मिलजुल कर कदम से कदम बढ़ाकर देना होगा ध्यान : अंजना ब्रह्मा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर स्थित इवेंट होलीडेज ने अपनी सर्विसिंग से बनाई अलग पहचान
जयपुर | कुंजेश कुमार पतसारिया
़महिलाएं आज डिजिटल युग में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, चाहे अंतरिक्ष में जाने की बात हो या फिर नौकरी व व्यवसाय हो, हर जगह महिलाओं ने अपना वर्चस्व कायम किया है। आज की भारतीय नारी सब पर भारी वाली कहावत सही साबित होती नजर आती है। पहले नारी को “चूल्हा-चौका” तक सीमित माना जाता था। पर डिजिटल युग ने चूल्हे को भी कंटेंट बना दिया और चौके को भी मार्केट। पिछले दिनों बिजनेस रेमेडीज ने इवेंट होलीडेज की डायरेक्टर अंजना ब्रह्मा से उनकी फर्म के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि स्नातक करने के बाद उनकी रूचि अपनी फर्म खोलकर व्यवसाय करने की हुई। फर्म को पार्टनर पंकज बाकलीवाल के साथ मिलकर वर्ष, 2009 में उसे शुरू कर दिया। पति किरण ब्रह्मा सहित परिवारजनों ने भी व्यवसाय में पूरा सपोर्ट किया। आज पार्टनर और पति के सहयोग से करीब 17 वर्ष में फर्म ने अपनी अलग पहचान कायम की है। आज वे फर्म के जरिए ट्यूर पैकेज, इवेंट मैनेजमेंट, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयर टिकटिंग और लग्जरी होटल रिजर्वेशन के काम को बेहतर तरीके से निभा रही हैं।
आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
बीएससी करने के बाद वर्ष, 1995-96 में कुवैत एयरवेज दिल्ली में १४ वर्ष सर्विस की, उसके बाद जयपुर आ गई और इस फील्ड की पूरी विद्या का अनुभव लेकर पार्टनर पंकज बाकलीवाल के साथ अपनी बिजनेस फर्म इवेंट होलीडेज शुरू कर दी है। पति किरण ब्रह्मा सहित परिवारजनों ने व्यवसाय में पूरा सपोर्ट किया।
व्यवसाय करने की प्ररेणा आपको कहां से मिली, इसका अनुभव कहां से लिया और किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
मुझे व्यवसाय की प्ररेणा स्वयं से ही मिली, मेरी शुरू से सोच थी कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान कदम से कदम मिलाकर व्यवसाय में आगे बढऩा चाहिए। इसी सोच और मेहनत से व्यवसाय में उत्तरोतर आगे बढ़ती गई। कुवैत एयरवेज में १४ वर्ष सर्विस के दौरान ही मैंने व्यवसाय का अनुभव ले लिया था, फिर खुद की फर्म शुरू कर व्यवसाय को कार्य रूप में परिणीत किया। फर्म के जरिए हम इंटरनेशनल टिकटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, ट्यूर प्लानिंग, वीजा, फ्लाइट टिकिट, फोर स्टार से ऊपर के लग्जरी होटल की बुकिंग, ग्रुप ट्यूर पैकेज के अलावा ऑल ओवर वल्र्ड ट्यूर पैकेज क्लाइंटों के लिए बनाते हैं।
वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
शुरू में हरेक व्यवसाय में चुनौतियों तो आती ही है, पर मेहनत के दम पर इसका समाधान किया जा सकता है। हम अपने क्लाइंटों को पूरे 24 घंटे अपनी सर्विसिंग प्रदान करते हैं, उन्हें पूरी संतुष्टि के साथ ट्यूर पैकेज बनाते हैं। करीब 70 से 80 फीसदी रिपीटिंग क्लाइंट हैं। इसके अलावा माउथ पब्लिसिटी से भी निरंतर हमारे नए क्लाइंटों का इजाफा हो रहा है।
सामाजिक सरोकार के कोई कार्य
किए हो तो बताएं?
मैं धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रहती हूं। जबकि मेरे पार्टनर रोटरी क्लब और जैन सामाजिक संस्था से जुड़े होने के कारण वे सोशल वर्क करते रहते हैं।
आपके आदर्श कौन हैं?
मेरे पति, परिवार, सास-ससुर, मेरे बिजनेस पार्टनर और मेरे ऑफिस स्टाफ का सहयोग और ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा आदर्श है।
भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
व्यवसाय को हम निरंतर आगे बढ़ाने की सोच रखते हैं। इसके लिए फर्म में हमारे सहित सात जनों का स्टाफ है। माउथ पब्लिसिटी पर हमारा विशेष फोकस रहता है।
नए यूथ को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर आगे बढ़ा सकें?
यूथ से मेरा यही सुझाव है कि वे ईमानदारी से व्यवसाय को करें, क्लाइंटों को पूरी तरह से संतुष्ट करके ही उन्हें बेहतर सर्विसिंग मुहैय्या करवाएं। गृहस्थी भी नहीं छोडऩी है, उसे साथ में लेते हुए बैलेंस बनाना है। फैमेली से कोई समझौता ना करें, फैमेली पर ध्यान देते हुए व्यवसाय को उत्तरोतर आगे बढ़ाएं।
सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
अगर सरकार पूरी तरह से ट्रैवल्स इंडस्टी पर ध्यान दें तो यह काफी आगे बढ़ सकती है। आज कई ट्यूरिस्ट पैलेस में जगह-जगह गंदगी का आलम है। सरकार जगह-जगह शौचालय तो बना दी है, लेकिन इनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नहीं देती है। इससे पर्यटकों में नाराजगी भी देखी जाती है। वैसे तो राजस्थान हेरिटेज सिटी के रूप में विख्यात है, पर सरकार नियमित उनकी मेन्टीनेंस और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देती है, अगर इस पर ध्यान दे तो निश्चित रूप से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकेगा। इसके साथ ही सरकार के साथ हम सभी और स्थानीय निवासियों को पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई पर मिलजुल कर कदम से कदम बढ़ा कर ध्यान देना होगा। इससे सिर्फ पर्यटकों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि सभी युवा को भी रोजगार मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment