Friday, July 10, 2026 |
Home AutomobileEKA Mobility ने इलेक्ट्रिक स्‍कूल बस लॉन्‍च कर अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो का किया विस्‍तार

EKA Mobility ने इलेक्ट्रिक स्‍कूल बस लॉन्‍च कर अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो का किया विस्‍तार

EKA Mobility ने Pravaas 5.0 में मेड-इन-इंडिया EKA 9M Electric School Bus पेश की

by Business Remedies
0 comments

प्रवास 5.0 में मेड-इन-इंडिया EKA 9M Electric School Bus पेश कर छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा दिया

गांधीनगर, 9 जुलाई 2026: भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी EKA Mobility ने आज देश के प्रमुख बस और यात्री परिवहन प्रदर्शनी Pravaas 5.0 में अपनी नई EKA 9M Electric School Bus पेश की। गौरतलब है कि कंपनी भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत ‘चैंपियन ओईएम’ श्रेणी में शामिल है।

स्कूल परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई EKA 9M Electric School Bus, EKA Mobility के हल्के मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आधारित है। हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर से लैस यह बस बेहतर सुरक्षा, आरामदायक यात्रा और बेहतर परिचालन क्षमता प्रदान करती है। इसमें ड्राइवर सहित कुल 44 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और यह एआईएस 052 सुरक्षा मानकों के अनुरूप है।

इस बस की डिजाइन में छात्रों की सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (ईबीएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो छात्रों को सुरक्षित, स्थिर और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करते हैं।

EKA 9M Electric School Bus 100 kWh और 200 kWh क्षमता वाले एलएफपी बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। यह एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, CCS2 फास्ट चार्जिंग तकनीक की बदौलत इसकी बैटरी 1 घंटा 45 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।

लॉन्च के अवसर पर EKA Mobility के संस्थापक एवं चेयरमैन Dr. Sudhir Mehta ने कहा, “EKA 9M Electric School Bus की शुरुआत भारत के परिवहन क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किए गए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देशभर के शैक्षणिक संस्थान तेजी से पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को अपना रहे हैं। ऐसे समय में हमें अगली पीढ़ी की ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूल बस पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो सुरक्षा, बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल है। इस नई पेशकश से हमारा इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन पोर्टफोलियो और मजबूत होगा तथा भारत में स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था के हमारे विजन को भी नई मजबूती मिलेगी।”

Pravaas 5.0 में EKA Mobility अपनी EKA Coach, EKA 12M Low Entry Electric Bus, EKA 3S और EKA 6S का भी प्रदर्शन कर रही है। इनके माध्यम से कंपनी शहरों के सार्वजनिक परिवहन, संस्थागत परिवहन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए अपने समग्र इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को प्रदर्शित कर रही है।

भारत की सबसे तेजी से उभरती इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल EKA Mobility स्वदेशी नवाचार, उन्नत इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की व्यापक श्रृंखला के माध्यम से देश में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कारोबारों और फ्लीट ऑपरेटरों को अधिक स्वच्छ, स्मार्ट और प्रभावी मोबिलिटी समाधान अपनाने में भी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment