Tuesday, November 24, 2026 |
Home Corporate WorldIndia Inc का Q2 Profit 32% उछला, Metals और Oil & Gas बने Growth के बड़े Driver

India Inc का Q2 Profit 32% उछला, Metals और Oil & Gas बने Growth के बड़े Driver

Q2 FY27 में Corporate Earnings ने पकड़ी रफ्तार, Nifty-50 का PAT 17 Quarters के High पर

by Business Remedies
0 comments
India Inc Q2 FY27 earnings growth led by Metals Oil and Gas BFSI and Automobiles

Corporate Earnings में मजबूत उछाल
India Inc ने FY27 की दूसरी तिमाही में मजबूत Earnings Performance दर्ज किया है। Motilal Oswal Financial Services Ltd की Report के मुताबिक, Q2 FY27 में भारतीय कंपनियों का Profit After Tax यानी PAT सालाना आधार पर 32% बढ़ा। यह Growth अलग-अलग Sectors और Market-Cap Segments में व्यापक रूप से देखने को मिली।

चार Sectors ने संभाली Growth की कमान
Report के अनुसार, Banking, Financial Services and Insurance (BFSI), Metals, Oil & Gas और Automobiles सबसे बड़े Growth Drivers रहे। इन चार Sectors का कुल Incremental Year-on-Year Earnings Growth में 77% योगदान रहा। Oil Marketing Companies यानी OMCs को छोड़ दें तो Aggregate Earnings में 30% की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Metals Sector रहा सबसे आगे
Major Sectors में Metals ने सबसे तेज 78% YoY PAT Growth दर्ज की। इसके बाद Oil & Gas में 55% और Automobiles में 34% की वृद्धि रही। Utilities में 40%, Cement में 38%, Consumer Durables में 30%, Private Banks और NBFCs में 25-25%, Defence में 22% तथा Capital Goods में 21% Growth दर्ज की गई।

EBITDA Margin भी अनुमान से बेहतर
Financial Companies को छोड़कर EBITDA Margin 17.5% रहा, जो 17% के अनुमान से बेहतर है। इससे संकेत मिलता है कि Earnings Growth केवल कुछ चुनिंदा Industries तक सीमित नहीं रही।

Large-Cap से Small-Cap तक मजबूत Performance
Large-Cap Companies की Earnings 31% बढ़ीं, जबकि अनुमान 24% का था। Mid-Cap Earnings में 22% और Small-Cap में 32% Growth दर्ज हुई। इन आंकड़ों में OMCs शामिल नहीं हैं।

Nifty-50 का PAT 17 Quarters के High पर
Report के मुताबिक, Nifty-50 का PAT सालाना आधार पर 27% बढ़ा, जो पिछले 17 Quarters में सबसे तेज Growth है। FY27 की दूसरी छमाही में Coverage Universe के लिए 11% और Nifty के लिए 18% Earnings Growth का अनुमान है।



You may also like

Leave a Comment