100 फीसदी टर्बो इंजन, 280 एनएम टॉर्क और 700 लीटर बूट स्पेस से लैस
‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात
मुंबई। Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई Nissan Tecton को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nm का टर्बो परफॉर्मेंस, Google Built-in कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।
‘वन कार, वन वर्ल्ड’ फिलॉसफी के तहत विकसित एसयूवी
Nissan Tecton के साथ Nissan अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की “वन Car, One World” फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे Nissan की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।
निसान अधिकारियों ने कही यह बात
वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान Nissan के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर Guillaume Cartier ने कहा, “हम भारत में Nissan को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई Nissan Tecton का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। Nissan Tecton इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि Nissan किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।”
Nissan के AMIEO रीजन के चेयरपर्सन Massimiliano Messina ने कहा, “भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में Nissan की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। Nissan Tecton हमारी ‘One Car, One World’ फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में Nissan के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।”
भारत में Nissan की नई शुरुआत का प्रतीक
नई Nissan Tecton केवल एक नई सी-एसयूवी नहीं है, बल्कि भारत में Nissan की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, Nissan की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।
Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa ने कहा, “भारत में Nissan की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है। बेहतर उत्पाद रणनीति, नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की सबसे बड़ी ताकत हैं। Nissan Tecton हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है। इसे कमांडिंग प्रजेंस, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।”

