बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, राज्यसभा के सांसद (एमपी) एवं उपाध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने देशवासियों से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा देश को व्हीकल के मामले में जीरो कार्बन के लक्ष्य की ओर आगे बढऩा जरूरी है।
जयपुर के मानसरोवर में रयोटो इलेक्ट्रिक्स के शोरूम के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने देशवासियों से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की अपील की। देश में खेल को लेकर भविष्य और ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने मोदी सरकार के विजन की सराहना की।
बता दें कि क्रङ्घह्रञ्जह्र श्वरुश्वष्टञ्जक्रढ्ढङ्ग ने 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लॉन्च किए हैं, जो ग्रीन एनर्जी को सपोर्ट करते हैं और पयार्वरण के अनुकूल हैं। इसके अलावा किफायती कीमत है, यह 70-125 किमी प्रति घंटे के बीच चलती है। 3 से 4 घंटे में बेटरी पूरी चार्ज हो जाती है।
बैटरी/चाजर्र 3 साल की वारंटी के साथ के साथ आता है। रयोटो इलेक्ट्रिक्स ने चंडीगढ़, अलवर, रायगढ़, थानागाजी, धौलपुर, नागौर, आगरा जिले में अपने वितरक भी नियुक्त कर दिए हैं।
कंपनी कॉ फाउंडर मुक्तिका शर्मा ने बताया कि काबर्न फुटिप्रंट को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपनी ने शुरूआती दौर में रेयोटो इलेक्ट्रिक्स के 5 स्कूटर लॉन्च किए हैं। हमारी कंपनी का लक्ष्य प्रति माह 50 हजार स्कूटर का निर्माण करने का है और हम 200 भारतीय शहरों में जल्द अपनी उपस्थिति प्रमुखता से दर्ज कराएंगे।
पूरे भारत में चार्जिंग स्टेशन होंगे लॉन्च, 1 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे : रयोटो इलेक्ट्रिक भविष्य में जल्द ही पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन लॉन्च करने जा रही है। जिसका मकसद पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है। पेट्रोल और डीजल से देश की निर्भरता को कम करना है। इससे देश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी एक लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

