Friday, July 10, 2026 |
Home Metro City Specialजानकी पैराडाइज में एस.के.जे. ज्वैलर्स की ओर से तीन दिवसीय डांडिया महारास 9 अक्टूबर से

जानकी पैराडाइज में एस.के.जे. ज्वैलर्स की ओर से तीन दिवसीय डांडिया महारास 9 अक्टूबर से

पोस्टर का विमोचन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा 13 वर्षों से इस डांडिया महारास का आयोजन किया जाना प्रशंसनीय मीडिया पार्टनर होगा बिजनेस रेमेडीज

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। नवरात्रि फेस्टिवल के तहत गांधी पथ, वैशाली नगर स्थित जानकी पैराडाइज में तीन दिवसीय 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एस.के.जे.ज्वैलर्स डांडिया महारास-2024 के पोस्टर का विमोचन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, त्यौंहारों के महत्व को साकार करते हुए पिछले 13 वर्षों से इस डांडिया महारास का आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर की देन है ये सुंदर मानव जीवन, इसे भरपूर उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ आनंदमय बनाए। सुख दु:ख जीवन का हिस्सा है, हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सदैव आशावादी एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढऩा चाहिए। जीवन में आने वाले हर उल्लास उमंग और उत्साह के पलों को भरपूर तरीके से जीना चाहिए। इस दौरान डांडिया महारास के सहयोगी युवा नेता नवीन मण्डा, मंदाकिनी साडीज के डायरेक्टर प्रशांत पौद्दार, सालो प्रोडक्शन के चेयरमैन श्रीराम टेलर एवं डांडिया महारास के डायरेक्टर पवन टांक ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को आयोजन में आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकारते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में भाग लेना ईश्वरीय भक्ति के समान है।
डांडिया महारास के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि गांधी पथ, वैशाली नगर स्थित जानकी पैराडाइज में 9 से 11 अक्टूबर को प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस महारास कार्यक्रम का शुभारंभ नौ कन्याओं के पूजन के साथ किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रतिदिन कई पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह विश्नोई, भाजपा युवा नेता नरेश ओझा एवं डांडिया महारास के सहयोगी नवीन मण्डा, प्रशांत पौद्दार, राम टेलर उपस्थिति रहे। डांडिया महारास का मीडिया पार्टनर बिजनेस रेमेडीज होगा।



You may also like

Leave a Comment