Thursday, October 29, 2026 |
Home Metro City Specialवंडर यूफोरिया क्लब ने पीरखेड़ा एवं माल्याखेडी में ऊनी वस्त्र किये वितरित

वंडर यूफोरिया क्लब ने पीरखेड़ा एवं माल्याखेडी में ऊनी वस्त्र किये वितरित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लि., आर.के. नगर, निम्बाहेड़ा के वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा अरुणा जैन ने बाल दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा तथा माल्याखेड़ी में लेडीज क्लब की सचिव कविता शर्मा एवं सदस्यों की उपस्थित में सभी बच्चों को ऊनी वस्त्रों एवं अन्य सामग्री का वितरण किया। नये ऊनी वस्त्र प्राप्त कर विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने अपनी प्यारी मुस्कुराहट से सभी अतिथियों का अभिवादन किया।
उल्लेखनीय है कि वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब द्वारा वंडर सीमेंट लि. परियोजना क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में समय-समय पर बच्चों के लिये बहुपयोगी सामग्री का सहयोग किया जाता रहा है। आज बाल दिवस के अवसर पर उक्त दो विद्यालयों में किये गये ऊनी वस्त्र वितरण के लिये दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं स्टॉफ ने वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा एवं सभी सदस्य-णों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा ही वंडर सीमेंट लि. के षैक्षिक एवं सह षैक्षणिक -तिविधियों के लिये सहयो- जारी है। जिससे क्षेत्र की सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को सुलभ शिक्षण लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा के प्रधानाध्यापक भेरुलाल बैरवा, अध्यापक तनसिंह सोढ़ा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय माल्याखेड़ी के प्रधानाध्यापक किशनलाल गायरी एवं अध्यापक मनोज कुमार यादव ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम सम्पादित कराया।



You may also like

Leave a Comment