Wednesday, May 20, 2026 |
Home Business and EconomyRevised GST Impact & New Benefits’ से महिला उद्यमियों को मिला नई दिशा

Revised GST Impact & New Benefits’ से महिला उद्यमियों को मिला नई दिशा

BCI Jaipur ने महिला उद्यमियों के लिए आयोजित किया विशेष सत्र, डिजिटल कारोबार और स्टार्टअप्स को मिला नया अवसर

by Business Remedies
0 comments
BCI Jaipur के सत्र में महिला उद्यमियों को Revised GST और नए बिजनेस अवसर समझाते हुए विशेषज्ञ

आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं और अब व्यापार जगत भी इसमें अपवाद नहीं है। वित्तीय स्वतंत्रता और काम-जीवन संतुलन की चाह ने कई महिलाओं को entrepreneurship की ओर प्रेरित किया है।

इसी दिशा में Business Circle India (BCI), Jaipur Chapter ने महिला उद्यमियों और नए कारोबारियों को जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र आयोजित किया—‘Revised GST Impact & New Benefits का प्रभाव’

असिस्टेंट कमिश्नर (ACTO), Commercial Tax Department, राजस्थान सरकार, प्रीति जागरवाल ने संशोधित जीएसटी और उसके नए लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि:

  • छोटे व्यापारियों, विशेषकर महिलाओं के लिए रिटर्न फाइलिंग अब आसान हो गई है।

  • कई जरूरी वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स दरों में कमी, जिससे tiffin service, bakery, health & wellness, online retail जैसे छोटे व्यवसायों को फायदा मिलेगा।

  • Input Tax Credit के बेहतर लाभ से लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा।

  • डिजिटल कारोबार और ई-कॉमर्स के लिए नियम पारदर्शी होने से घर से काम करने वाली महिला उद्यमियों को अवसर मिलेंगे।

  • स्टार्टअप्स के लिए टैक्स में छूट और सरल रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं महिलाओं को नए बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगी।

इस सत्र में बीसीआई के संरक्षक, सलाहकार और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें हिम्मत सिंह, अजय अग्रवाल, सुभाष गोयल, सुरेश सैनी, एम.एम. पालीवाल, वीरेन्द्र सिंह, शुभम शर्मा, राहुल इंदुलकर, ममता पंचोली, रवीना श्रीवास्तव, आशीष गोयल, अंजली गहलोत, साक्षी जैन, तरुण मालवीय, सलील भार्गव, सुमित गर्ग, शालिनी कूलवाल और पियूष शाह शामिल थे।

BCI Jaipur Chapter की प्रेज़िडेंट प्रीति सक्सेना ने कहा:

“बहुत सी महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों और सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं, लेकिन हर महिला में अद्भुत क्षमता होती है। BCI महिलाओं को सही दिशा, नेटवर्क और अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रहा है। हमारा संदेश है – ‘सपने आपने देखें, उड़ान हम देंगे, ऊंचाई आप छुएंगे, खुशियां हम महसूस करेंगे।’”



You may also like

Leave a Comment