स्टार क्रिकेट क्लब (रजि.) जयपुर की आम सभा की बैठक 16 सितंबर को मोहन बाड़ी, गलता रोड़, जयपुर में आयोजित हुई। इस बैठक में 2025-2027 की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
इस नवनिर्वाचित टीम के अध्यक्ष बने एन. के. जैन, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी रवि कांत अग्रवाल को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर मेघराज यादव निर्वाचित हुए। इसके अलावा सदस्य पदों पर सौरभ जैन, शशि कांत अग्रवाल, महेंद्र सैनी, विजय तंवर, राकेश सैनी, मनीष माथुर, राकेश जैन, विजय जैन, सौरभ सक्सैना, प्रेम सैनी, विजय सैन, परमिंदर सिंह, फरहान शाह, प्रभाकर श्रीवास्तव और कृष्ण प्रताप सिंह को चुना गया।
चुनाव चुनावाधिकारी निधि खंडेलवाल (एडवोकेट-राजस्थान हाईकोर्ट) और आब्जर्वर बृज किशोर उपाध्याय (सेकेट्री दौसा क्रिकेट एसोसिएशन) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी क्लब की गतिविधियों, प्रशिक्षण और स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी। क्लब के सदस्यों और अधिकारियों ने आगामी दो वर्षों में टीम की सफलता और युवा खिलाड़ियों के उत्थान के लिए समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।
स्टार क्रिकेट क्लब जयपुर के इस चुनाव ने स्थानीय क्रिकेट समुदाय में उत्साह और सकारात्मक उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

