बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। यूकोरी के शीर्ष नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्रीय विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशंस के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस आयुक्तजयपुर बीजू जार्ज जोसेफ, अतिरिक्तपुलिस आयुक्तयोगेश दाधीज, यातायात एवं व्यवस्था, जयपुर के साथ पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भवन में आधिकारिक मीटिंग आयोजित की गई। पिछले कुछ दिनों से औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके २४ घंटे निर्बाधित, सुचारू रूप से आवागमन की सुव्यवस्था लागू करने के विषय पर उन्हें ज्ञापन पत्र सौंपा गया। दोनों ने इस दौरान उद्यमियों की समस्यों को विस्तार से सुना और समझा।
अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने कहा कि हमें आशा है कि यह मीटिंग औद्योगिक जगत के हितों के लिए लाभप्रद साबित होगी।
मीटिंग के यूकोरी के महासचिव उदय भुवालका, जयपुर जोनल चेयरमैन आलोक जैन व अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

