बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारत की प्रतिष्ठित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (आईएनए सोलर) को देश की मैन्युफैक्चरिंग अर्थव्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 2024 डीईटी हुरुन अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार आईएनए सोलर की चीफ फ़ाइनेंशियल ऑफिसर माधुरी माहेश्वरी ने कंपनी की ओर से वर्ली, मुंबई में प्राप्त किया।
इस सम्मान पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आईएनए सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम हुरुन इंडिया टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारे प्रयासों को पहचाना।
2017 में स्थापित आईएनए सोलर भारत में ग्रीन एनर्जी क्रांति का नेतृत्व कर रही है। कंपनी ने राजस्थान की सबसे बड़ी सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की है और देशभर में अक्षय ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत, आईएनए सोलर ने ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आज, कंपनी भारत की शीर्ष 10 सोलर पैनल निर्माता कंपनियों में शामिल है।
यह सम्मान आईएनए सोलर की नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है, जिससे भारत के हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी। आईएनए सोलर पैनल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों IEC, ALMM एवं BIS द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और कंपनी देश की लगभग सभी सौर परियोजनाओं जैसे की जल जीवन मिशन, कुसुम ्रA/B/C , बीएसएनएल, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना इत्यादि में अपनी भागीदारी निभा कर मेक इन इंडिया मिशन को प्रमोट कर रही है।

