Saturday, October 31, 2026 |
Home Metro City Specialउदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग कल से, टी-शर्ट और ट्रॉफी लॉन्च

उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग कल से, टी-शर्ट और ट्रॉफी लॉन्च

13 दिवसीय डे-नाईट स्पर्धा के शिकारबाड़ी में होंगे मैच

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। एमवीपी इवेन्ट्स प्रा. लि. की ओर से शहर में पहली बार नॉन प्रोफेशनल्स के लिये 13 दिवसीय डे-नाईट वंडर सीमेंट्स प्रजेंट्स उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 15 अक्टूबर से शिकारबाड़ी में किया जाएगा। लीग के लिए टी-शर्ट और ट्रॉफी की लॉन्चिंग चूंडा पैलेस में आयोजित एक समारोह में की गई।
एमवीपी इवेन्ट्स के प्रतीक परिहार ने बताया कि लॉन्चिंग के दौरान समारोह में वंडर सीमेंट्स के खान, आदित्य रियल एस्टेट के शैतान सिंह झाला, यदुराजसिंह कृष्णावत, मयूर मेहता, अंकित कोठारी मौजूद थे।
परिहार ने बताया कि यह प्रतियोगिता शहर के क्लबों एवं अन्य स्थानों पर शॉकियाना तौर पर खेलने वाले खिलाडिय़ों के लिये है। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग लेगी, जिसमें से 9 टीमें चेतक स्टालियन, महाराणा किंग्स, गणगौर वॉरीयर्स, पिछोला पैंथर्स, लेक टाईटन्स, अरावली एवेन्जर्स, हल्दीघाटी योद्वाज, मेवाड़ लिजेन्ड एवं पैलेस नाईट्स तथा 1 टीम चिकित्सकों की होगी।
इवेंट के अनिरुद्ध साँखला ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन 3-3 मैच 20-20 ओवर के खेले जायेंगे। इसके मुख्य स्पोन्सर वन्डर सीमेन्ट एवं को-स्पोन्सर आदित्य रियल एस्टेट है। इस प्रतियोगिता में 25 वर्ष के युवा से लेकर 55 वर्ष तक के प्रौढ़ भाग लेंगे। इसका यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण होगा। मैच में प्रतिदिन फिजियोथैरेपिस्ट की सेवाएं हर समय उपलब्ध होगी। इसके अलावा बॉक्स में थर्ड अम्पायर एवं लाईव कैमरा की भी सुविधायें उपलब्ध रहेगी।



You may also like

Leave a Comment