Wednesday, March 4, 2026 |
Home » Trom Industries Limited को M/s Gandhinagar Municipal Corporation से 14.89 करोड़ रुपए का Order मिला

Trom Industries Limited को M/s Gandhinagar Municipal Corporation से 14.89 करोड़ रुपए का Order मिला

by Business Remedies
0 comments

Jaipur। Gujarat के Gandhinagar आधारित Solar EPC sector में कार्यरत प्रमुख कंपनी Trom Industries Limited ने stock exchanges को सूचित किया है कि कंपनी को M/s Gandhinagar Municipal Corporation (GMC) से नवनिर्मित सड़क और GMC के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नई streetlights और high mast lights लगाने के लिए work order प्राप्त हुआ है।
इस order value की राशि 14,89,80,000.00 रुपए है। Order execution वर्तमान financial year में पूरी की जानी है।

कारोबारी गतिविधियां :
Trom Industries Limited एक Solar EPC (Engineering, Procurement and Construction) कंपनी है, जो residential solar rooftop, industrial solar power plants, ground-mounted solar power plants और solar street lights में विशेषज्ञता रखती है। एक partnership firm के रूप में कंपनी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी।

Trom विभिन्न solar projects के व्यापक विकास में सक्रिय रूप से संलग्न है। Residential rooftop solar projects के लिए, कंपनी व्यक्तिगत घरों की आवश्यकताओं के अनुसार solar systems का design और implementation करती है। Industrial segment में, कंपनी बड़े पैमाने पर solar power plants के design और construction का कार्य करती है, जो औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

Ground-mounted solar power plants के अंतर्गत खुली भूमि पर solar arrays का विकास किया जाता है। इसके अतिरिक्त, कंपनी public और commercial sectors के लिए solar street lights की supply और installation सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी के व्यवसाय में engineering design, material procurement, on-site construction, project management, और विभिन्न क्षेत्रों में regulatory compliance शामिल है।

कंपनी के solar applications residential, industrial, public domain और government sector में sustainable energy solutions के विकास में योगदान देते हैं। इसके अलावा, कंपनी के व्यवसाय संचालन में solar panels, inverters, और solar power plants की स्थापना और संचालन से जुड़ी materials की एक विस्तृत श्रृंखला का trading और distribution भी शामिल है।

कंपनी stub period के दौरान बहुत छोटे पैमाने पर all types of footwear trading में भी संलग्न रही है। भविष्य की व्यावसायिक रणनीति के तहत, Trom Industries Limited Green Hydrogen projects के विकास में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

कंपनी का warehouse Plot No. B/53-A, G.I.D.C Electronics Estate, Sector No. 25, Gandhinagar – 382024, Gujarat, India में स्थित है।

एक quality और design team के साथ, ISO 9001:2015, ISO 45001:2018 और ISO 27001:2018 से certified company होने के नाते, Trom Industries Limited अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार customized solutions प्रदान करती है। Project management team परियोजनाओं को time-bound completion के साथ पूरा करना सुनिश्चित करती है।
कंपनी की स्थापना Promoters Jignesh Patel और Pankaj Pawar द्वारा की गई थी।



You may also like

Leave a Comment