Monday, March 9, 2026 |
Home » Malabar Gold & Diamonds ने पेश किया ‘ZOUL’ – हर दिन की खूबसूरती के लिए समकालीन Fine Jewellery कलेक्शन

Malabar Gold & Diamonds ने पेश किया ‘ZOUL’ – हर दिन की खूबसूरती के लिए समकालीन Fine Jewellery कलेक्शन

इस कलेक्शन में 14 Carat और 18 Carat सोने में जड़े Natural Diamonds शामिल हैं

by Business Remedies
0 comments

 

27 फरवरी, 2026: दुनिया के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद सोने और हीरे के आभूषण विक्रेताओं में से एक Malabar Gold & Diamonds ने नवीनतम, Lightweight Jewellery कलेक्शन ZOUL लॉन्च किया है। यह समकालीन Fine Jewellery कलेक्शन उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो आभूषणों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा मानती हैं, न कि केवल विशेष अवसरों के लिए। ZOUL को रोजमर्रा के काम, सामाजिक कार्यक्रमों और व्यक्तिगत पलों के साथ सहजता से चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आधुनिक, Refined और पहनने में आसान हैं।

ZOUL Minimal Elegance और आधुनिक व्यक्तित्व की Refined अभिव्यक्ति है। एक स्वच्छ, सुविचारित Design Philosophy पर आधारित प्रत्येक आभूषण को एक विशिष्ट दृष्टिकोण बनाए रखते हुए रोजमर्रा की वेशभूषा में सहजता से समाहित होने के लिए तैयार किया गया है। यह कलेक्शन भावबोधक (Expressive) शैलियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसे लंबे दिनों और बदलते कार्यक्रमों में सहजता से ढलने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पहनने वालों को पूर्ण आत्मविश्वास प्रदान करता है। चाहे इसे एक सादगीपूर्ण और सूक्ष्म अंदाज़ में पहना जाए या कई Layers में सजा कर एक विशिष्ट Style Statement के रूप में प्रस्तुत किया जाए, ZOUL हर मूड और व्यक्तिगत सौंदर्यबोध के साथ सहजता से सामंजस्य स्थापित करता है।

14KT और 18KT सोने में अत्यंत बारीकी से निर्मित तथा Natural Diamonds से जड़ी ZOUL, Fine Jewellery के मानकों को रोज़मर्रा की Luxury के नए आयाम तक पहुंचाती है। Lightweight डिजाइन और सूक्ष्म कारीगरी के साथ, यह कलेक्शन सुविधा और उत्कृष्टता को एक साथ समाहित करता है। यह Malabar Gold & Diamonds की स्थापित शिल्प कौशल और कठोर गुणवत्ता मानकों पर आधारित है, जो प्रत्येक आभूषण में सटीक Finish, सामग्री की अखंडता और उत्कृष्ट निर्माण सुनिश्चित करता है।

इस कलेक्शन में रोजमर्रा के पहनने के लिए आवश्यक समकालीन आभूषणों की एक श्रृंखला शामिल है, जिसमें Diamond Pendants, Stud Earrings, अंगूठियां, कंगन, आधुनिक सोने की Chain और अन्य आसानी से Style किए जाने वाले डिजाइन शामिल हैं, जो दिन भर आराम से पहने जा सकते हैं। उद्देश्य सरल है—ऐसी Jewellery प्रस्तुत करना जो एक महिला की अनेक भूमिकाओं और परिवेशों के साथ सहजता से सामंजस्य बिठाए, और केवल खास मौकों तक सीमित न रहे।

लॉन्च के अवसर पर Malabar Group के Chairman Mr. M.P. Ahammed ने कहा, “ZOUL महिलाओं की भावना को समर्पित है। आत्मविश्वास से भरपूर, आत्मनिर्भर और अपने अनूठे अंदाज में अभिव्यक्त करने वाली महिलाएं। महिलाओं द्वारा प्रतिदिन निभाई जाने वाली अनेक भूमिकाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया यह कलेक्शन सहज आराम और समकालीन सुंदरता का अनूठा संगम है, जो उनकी जीवनशैली का स्वाभाविक विस्तार है। ZOUL के साथ, हम विकसित होती आकांक्षाओं को अपनाते हैं। साथ ही Malabar Gold & Diamonds की पहचान बन चुके विश्वास, गुणवत्ता और शिल्प कौशल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी बरकरार रखते हैं।”

लॉन्च के साथ एक समकालीन TV Advertisement भी जारी किया गया है, जिसे महिलाओं के काम, सामाजिक और व्यक्तिगत पलों को दर्शाते हुए बनाया गया है, जिसमें रोजाना के उपयोग के लिए डिजाइन किए गए Pendants, अंगूठियां, कंगन और सोने की Chain प्रदर्शित की गई हैं।

TV Advertisement Link: https://youtu.be/XmiCSZpxLYo?si=gsftGxqy0NwPUp6m

ZOUL की कीमत 20,000 रुपये से शुरू होती है और यह अब Online और सभी Malabar Gold & Diamonds Showroom में उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment