Friday, December 5, 2025 |
Home » Trade Deal, दूसरी तिमाही के नतीजे और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुख

Trade Deal, दूसरी तिमाही के नतीजे और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुख

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Mumbai (IANS)। भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। तिमाही नतीजे, IPO और India और America के बीच ट्रेड डील पर अपडेट से बाजार की चाल प्रभावित होगी। अगले हफ्ते Bharti Airtel, Titan, Adani Enterprises, Adani Ports, InterGlobe Aviation, Mahindra & Mahindra, Paytm, SBI, Britannia, Lupin, Bajaj Auto और Hindalco Industries जैसी बड़ी कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे। India और America के बीच ट्रेड डील पर अपडेट भी बाजार के लिए अहम होगा।

वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने कहा कि India द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए America के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है। Goyal ने आगे कहा कि European Union के साथ भी बातचीत अच्छे माहौल में आगे बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त, अगला हफ्ता प्राथमिक बाजार के लिए काफी अहम होगा। इस दौरान पांच IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, जिसमें दो Mainboard और तीन SME Segment से होंगे। विश्लेषकों का कहना है कि Corporate आय, ट्रेड डील और IPO गतिविधियों में तेजी के कारण, निवेशक अगले हफ्ते बाजारों में उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “वैश्विक आर्थिक संकेत और America-India ट्रेड डील पर अपडेट भी निवेशकों की धारणा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।” भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता मिलाजुला रहा। इस दौरान Nifty 0.28 प्रतिशत या 73.05 अंक घटकर 25,722.10 और Sensex 0.32 प्रतिशत या 273.17 अंक घटकर 83,938.71 पर बंद हुआ। Largecap के मुकाबले Midcap और Smallcap तेजी के साथ बंद हुए। Nifty Midcap 100 Index 594.70 अंक या 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,825.90 और Nifty Smallcap 100 Index 127.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,380.80 पर था। 27 से 31 October के कारोबारी सत्रों में सबसे अधिक Nifty PSU Bank में 4.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। Nifty Metal 2.56 प्रतिशत, Nifty Realty 0.71 प्रतिशत, Nifty Energy 1.82 प्रतिशत, Nifty Infra 1.80 प्रतिशत, Nifty Commodities 1.96 प्रतिशत और Nifty PSE 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, Nifty Auto 1.10 प्रतिशत, Nifty IT 0.76 प्रतिशत, Nifty Financial Service 0.94 प्रतिशत और Nifty Pharma 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।



You may also like

Leave a Comment