Saturday, December 6, 2025 |
Home » Indian Share Market में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, अक्टूबर में निवेश किए 14,610 करोड़ रुपए

Indian Share Market में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, अक्टूबर में निवेश किए 14,610 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Mumbai (IANS)। लगातार तीन महीनों तक बिकवाली के बाद, विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी की है और करीब 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया। विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह Corporate आय में उछाल, American Fed की ओर से ब्याज दरों में कटौती करना और America-India के बीच Trade Deal की संभावना है। Depositories के Data के मुताबिक, इससे पहले तीन महीने तक Foreign Portfolio Investors (FPI) शुद्ध विक्रेता थे। उन्होंने September में 23,885 करोड़ रुपए, August में 34,990 करोड़ रुपए और July में 17,000 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।

विदेशी निवेशकों द्वारा October में की गई खरीदारी दिखाती है कि भारतीय बाजार को लेकर Global Investors के रुख में अब बदलाव आ रहा है। बाजार के जानकारों कहना है कि FPI की ओर से October में खरीदारी की वजह Risk Level में सुधार होना और हाल में आई गिरावट के बाद बाजार में Valuation आकर्षक रहना है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई में कमी, ब्याज दरों में कटौती और GST सुधारों और सभी Sectors में Corporate आय मजबूत होने से भी निवेशकों के Sentiment में सुधार हुआ है।

Debt Segment में विदेशी निवेशकों ने General Limit के तहत 3,507 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। हालांकि, Voluntary Retention Route के तहत 427 करोड़ रुपए की निकासी की है। जानकारों का मानना है कि अगर Global परिस्थितियों में सुधार होता है और Domestic आय में Growth आती है तो विदेशी निवेशकों से Inflow में और सुधार हो सकता है, जिससे भारतीय Equity Markets को मजबूत Support मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि बड़ी संख्या में IPOs का आना और घरेलू निवेशकों के उनमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने से भी विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment