Sunday, June 28, 2026 |
Home Business Remediesतीन दिवसीय प्रदर्शनी उज्जवल राजस्थान 2.0 शुरु

तीन दिवसीय प्रदर्शनी उज्जवल राजस्थान 2.0 शुरु

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। विजुअल मेथ्स संस्था की ओर से आयोजित एक कदम विकसित भारत की ओर तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत उज्जवल राजस्थान 2.0 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को होटल इन्दर रेजीडेंसी में हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, शंकरनाथ, विजुअल मेथ्य संस्था के निदेशक वनीष गुप्ता, दिलीप शाह एवं डॉक्टर एंथोनी थ़े। सभी अतिथियों ने मंच पर दीप प्रजनन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

आयोजक वनीष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो आह्वान किया है उसी के तहत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक का रहेगा। प्रदर्शनी उदयपुर के सांसद मन्नालाल रावत की अनुशंषा पर लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की ओर से कृषि के क्षेत्र में, हेल्थ के क्षेत्र में, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, साइंस के क्षेत्र में जो भी नवीन जानकारियां है तथा सरकार की ओर से किसानों छात्रों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से जो भी योजनाएं शुरू की है इस प्रदर्शनी में उन सभी को लाभ मिलेगा। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से करीब सत्तर स्टाल्स लगाई गई है। हर स्टोल पर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां प्रदान की जा रही है। यह जानकारियां खासकर स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों, किसानों एवं विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में खासकर कृषि क्षेत्र में लेकर किया जा रहे नवाचारों एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में जारी की गई कई नवीनतम योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है।



You may also like

Leave a Comment