Sunday, June 28, 2026 |
Home Business Remediesरीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना के पंचम चरण की शुरूआत आज से

रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना के पंचम चरण की शुरूआत आज से

by Business Remedies
0 comments
riico

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना के चार चरणों को मिली अप्रत्याशित सफलता के पश्चात् योजना के पंचम चरण की शुरूआत 12 सितंबर से होगी। राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट-2024 के अंतर्गत गत 27 अगस्त तक राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादित करने वाले निवेशक 12 से 26 सितंबर तक ऑनलाइन ईएमडी जमा एवं आवेदन कर सकेंगे। इस चरण के अंतर्गत ई-लॉटरी आगामी 3 अक्टूबर को निकाली जायेगी। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के पंचम चरण में निवेशकों को रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों (नये एवं पुराने) में करीब 7000 भूखण्ड उपलब्ध करवाये जायेंगे। योजना में विभिन्न श्रेणियों/वर्गों के लिए जैसे अनूसूचित जाति/जनजाति, महिला वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क दिव्यांगता तथा सशस्त्र बलों/अर्ध सैनिक बलों के मृतकों के आश्रितों के लिये भी भूखण्ड आरक्षित किये गये हैं।

 

 



You may also like

Leave a Comment