- ‘स्टोना 2025’ का आगाज आज से बेंगलुरु में
- चार दिवसीय स्टोन प्रदर्शनी का समापन 15 फरवरी 2025 को होगा
स्टोन प्रदर्शनी का आयोजन प्रमुख कारोबारी संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री (फिग्सी) द्वारा किया जा रहा है
बिजनेस रेमेडीज/बेंगलुरु। स्टोन कारोबार के क्षेत्र में ‘स्टोना’ दुनिया की सबसे बड़ी स्टोन प्रदर्शनी है। स्टोना का 16वां संस्करण ‘स्टोना 2025’ कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में आज से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय स्टोन प्रदर्शनी का समापन 15 फरवरी 2025 को होगा। आगंतुक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक स्टोन प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं। स्टोन प्रदर्शनी का आयोजन इस क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कारोबारी संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री (फिग्सी) द्वारा किया जा रहा है। जबकि कर्नाटक सरकार आयोजन की सह-संयोजक है। यहां पर दुनिया भर के 500 से अधिक प्रदर्शकों से नवीनतम पत्थर के रुझानों, उत्पादों, उपकरणों, मशीनरी, एब्रेसिव, सीलेंट और बहुत कुछ के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है। राजस्थान से भी बड़ी संख्या में स्टोन, मशीनरी व अन्य उद्यमियों ने स्टोन प्रदर्शनी ‘स्टोना 2025’ में स्टॉल्स लगाई है।




