Sunday, June 28, 2026 |
Home AutomobileTesla ने Hyderabad में खोला पांचवां Experience Center, Model Y और Model Y L की बुकिंग शुरू

Tesla ने Hyderabad में खोला पांचवां Experience Center, Model Y और Model Y L की बुकिंग शुरू

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क | अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla ने भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए Hyderabad के Hitech City में अपना पांचवां Experience Center शुरू किया है। यहां ग्राहक कंपनी के नए 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive और Model Y L का करीब से अनुभव ले सकेंगे।

हैदराबाद में नया सेंटर शुरू

Tesla के अनुसार, Experience Center में आने वाले लोगों को कंपनी के सलाहकारों की मदद से वाहनों का विस्तृत अनुभव मिलेगा। Guided Walkaround और विशेष Product Demo के माध्यम से ग्राहकों को कारों की तकनीक, डिजाइन और फीचर्स की जानकारी दी जाएगी।

दो नए मॉडल उपलब्ध

कंपनी की 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive और Model Y L आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। Model Y Premium Rear-Wheel Drive में 2,138 लीटर तक स्टोरेज क्षमता, पांच लोगों के बैठने की सुविधा और Power-Folding Seats दी गई हैं। यह वाहन 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

बेहतर ग्राहक सेवाओं पर जोर

Tesla ने Telangana के Bolaram Industrial Area में डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। साथ ही कंपनी भारत के सभी राज्यों में घरेलू चार्जिंग सहायता उपलब्ध करा रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर स्वामित्व अनुभव मिल सकेगा।

कीमत, रेंज और विशेष ऑफर

Model Y Premium Rear-Wheel Drive की कीमत रूपये 50.89 लाख रखी गई है और इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी। वहीं Model Y L एक All-Wheel Drive SUV है, जिसकी WLTP रेंज 681 किलोमीटर तक है। 30 जून 2026 से पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मुफ्त Wall Connector भी दिया जाएगा।

सुरक्षा और प्रदर्शन में अग्रणी

Model Y और Model Y L को America की NHTSA और IIHS, Europe की Euro NCAP, Australia-New Zealand की ANCAP तथा China की C-IASI सहित कई प्रमुख वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों से सर्वोच्च सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई है। उन्नत सुरक्षा तकनीक और बेहतर प्रदर्शन इन वाहनों को प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV श्रेणी में मजबूत विकल्प बनाते हैं।



You may also like

Leave a Comment