Friday, August 21, 2026 |
Home Corporate WorldTaylormade Renewables Limited की बोर्ड मीटिंग में 3 लाख वारंट जारी कर 6.67 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर

Taylormade Renewables Limited की बोर्ड मीटिंग में 3 लाख वारंट जारी कर 6.67 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर

पेटेंट प्राप्त चीनी विनिर्माण प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन और व्यावसायीकरण खर्च होगी पूंजी

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। टेलरमेड रिन्यूएबल्स लिमिटेड (टीआरएल), अहमदाबाद मुख्यालय वाली एक बीएसई-सूचीबद्ध कंपनी है। कंपनी अपशिष्ट जल उपचार, सॉल्वेंट रिकवरी और सौलर थर्मल पावर पर केंद्रित स्वच्छ प्रौद्योगिकी समाधानों की एक अग्रणी डेवलपर है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में 3,00,000 पूर्ण परिवर्तनीय वारंट जारी करने पर विचार किया गया और उसे मंजूरी दी गई, जिनमें से प्रत्येक प्रस्तावित आवंटियों के विकल्प पर, वारंट के आवंटन की तिथि से अधिकतम 18 महीने की अवधि के भीतर कंपनी के समतुल्य संख्या में पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय या विनिमय योग्य होगा, जिनका अंकित मूल्य 10/- रुपये (केवल दस रुपये) होगा और जिनकी कीमत (“वारंट निर्गम मूल्य”) 222.50/- होगी और 6,67,50,000 रुपए जुटाए जाएंगे। बोर्ड मीटिंग में प्रस्तावित निवेशक धारा सी शाह को 1,00,000 वारंट , राजेश झावेरी एचयूएफ 1,00,000 को वारंट और विक्की आर झावेरी को 1,00,000 वारंट सार्वजनिक श्रेणी में जारी करने का प्रस्ताव मान्य एवं स्वीकृत किया गया।

इस विषय पर कंपनी के शेयरधारकों से मंजूरी लेने के लिए कंपनी की ईजीएम 15 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

इश्यू का उद्देश्य : इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की पेटेंट प्राप्त चीनी निर्माण तकनीक के कार्यान्वयन और व्यावसायीकरण के लिए किया जाना प्रस्तावित है। इस धनराशि का उपयोग पेटेंट प्राप्त तकनीक पर आधारित पायलट-स्तरीय चीनी प्रसंस्करण संयंत्रों के निर्माण, चुनिंदा चीनी निर्माण सुविधाओं पर प्रदर्शन और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यान्वयन के लिए किया जाना प्रस्तावित है ताकि प्रक्रिया दक्षता और प्रदर्शन लाभों का प्रदर्शन किया जा सके एवं इस तकनीक को बढ़ावा देने व संभावित उद्योग भागीदारों को जोड़ने के लिए विपणन एवं व्यावसायिक विकास व्यय को पूरा किया जा सके। साथ ही, इस नई प्रौद्योगिकी-व्यावसायिक इकाई की स्थापना से जुड़ी अनुसंधान, विकास और परिचालन गतिविधियों सहित सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment