Friday, August 21, 2026 |
Home AutomobileTATA Motors की LPO 1822 FARA सस्पेंशन बस जयपुर में लॉन्च

TATA Motors की LPO 1822 FARA सस्पेंशन बस जयपुर में लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। देश की अग्रणी पैसेंजर वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने जयपुर में नई एलपीओ 1822 बस चेसिस जयपुर में लॉन्चिग की गयी। इस लॉन्चिग के अवसर पर टाटा मोटर्स से राकेश कुमार (सेल्स एण्ड मार्केटिंग हैड), दीपक गौतम (जोनल मैनेजर नॉर्थ), पुष्पेन्द्र इन्दोलिया (जोनल सेल्स मैनेजर नॉर्थ), विशाल देशतवार (रिजनल मैनेजर राजस्थान), तुषार मेहंदीरत्ता (एरिया मैनेजर राजस्थान), नितिन शर्मा (स्टेट सर्विस मैनेजर), विमलराज जयरमन (मार्केटिंग मैनेजर), संजय शर्मा (टेरिटरी सेल्स मैनेजर) व रोशन मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल श्री विक्रम लेकर आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डीलर प्रिंसिपल विक्रम लेकर ने बताया कि नई एलपीओ 1822 बस लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाएगी। इसमें फुल-एयर सस्पेंशन और फ्लीट एज जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। इस बस को पावर देने के लिए एक दमदार 5.6 लीटर कमिंस डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 220एचपी की पावर और 925 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हाई परफॉरमेंस के साथ-साथ फ्यूल की बचत भी करता है। यह चेसिस पूरी तरह से बनी हुई टाटा मैग्ना कोच के लिए भी आधार है, जो सुरक्षा और आराम के मामले में सबसे बेहतरीन बस है।



You may also like

Leave a Comment